*कोटद्वार:कोटद्वार में घरों और एसी से कॉपर तार चोरी करने वाले शातिर चोर को पौड़ी पुलिस ने चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार*।

Date:

Share post:

कोटद्वार में घरों और एसी से कॉपर तार चोरी करने वाले शातिर चोर को पौड़ी पुलिस ने चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार।

दिनांक 13.01.2025 को श्रीमती पूजा रावत निवासी-कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ब्यूटी पार्लर में लगे ए.सी. से कॉपर की वायर चोरी कर दी है। साथ ही दिनांक 14.01.2025 को श्री गौरव जोशी निवासी-कोटद्वार कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मां भगवती मंदिर जीवानंदपुर कोटद्वार के दानपात्र व मंदिर के पास स्थित आनंद सिंह नेगी के निर्माणाधीन मकान से बिजली की तार चोरी कर दी है। जिस संबन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर दोनों अलग-अलग मामलों में कोतवाली कोटद्वार पर क्रमशः मु0अ0स0-29/25, धारा-303(2) बीएनएस व मु0अ0स0- 31/25, धारा-305/331(2)/ 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी करते हुए उपरोक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त शुभम काला को चोरी के माल ए.सी.की कॉपर तार व आनंद सिंह नेगी के निर्माणाधीन मकान से चोरी गई बिजली की तारों एवं मंदिर से चोरी किया गया दानपात्र के साथ आनंद हॉस्पिटल के निकट नींबूचौड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मानानीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यावाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त
शुभम काला पुत्र श्री दिनेश काला, निवासी- ग्राम मांडा, पोखाल, पौड़ी गढ़वाल।

पंजीकृत अभियोग

  1. मु0अ0स0-29/25, धारा-303(2) 317(2) बीएनएस
  2. मु0अ0स0 31/25, धारा-305 331(2) 317(2) बीएनएस।

बरामद माल
 05 किलो कॉपर वायर व पतले कॉपर के पाइप, संबंधित मु0अ0स0,29/25, धारा- 303(2) 317(2) बीएनएस।
 03 किलो कॉपर वायर व मन्दिर का दानपात्र, सम्बंधित मु0अ0स0-31/25, धारा-305 331(2) 317(2) बीएनएस।

पुलिस टीम
उपनिरीक्षक श्री शशिभूषण जोशी।
मुख्य आरक्षी हेमंत कुमार।
मुख्य आरक्षी शशिकांत।
आरक्षी सतीश शर्मा।
होमगार्ड कुलदीप कुमार।

Related articles

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, धर्म प्रेम और मानवता का पर्व:आलेख और संकलन ख्यातिप्राप्त शिक्षक राजीव थपलियाल*

श्री कृष्ण जन्माष्टमी : धर्म, प्रेम और मानवता का महापर्व "यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥"— श्रीमद्भगवद्गीता जब-जब...

कोटद्वार पीजी कॉलेज में ‘स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वारउद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार में उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर सिंह रावत के कैम्प कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं...

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में पुस्तक मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई पुस्तकों में विशेष रुचि

कोटद्वार। विकास नगर गाड़ीघाट स्थित ख्यातिप्राप्त विद्यालय हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में विद्या बुक फेयर, देहरादून की ओर से...