कोटद्वार:व्यापार सभा भवन में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं व्यापार मंडल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में खाद्य कारोबारियों हेतु खाद्य सुरक्षा जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Date:

Share post:

व्यापार सभा भवन कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा पर जागरूकता गोष्ठी हुई आयोजित


 आगामी नवरात्रि एवं त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए सोमवार को व्यापार सभा भवन कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं व्यापार मंडल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में खाद्य कारोबारियों हेतु खाद्य सुरक्षा जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त (खाद्य सुरक्षा) गढ़वाल मंडल राजेन्द्र सिंह रावत ने व्यापारियों को बताया कि आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड द्वारा कुट्टू के आटे की बिक्री हेतु विशेष एसओपी/एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें और एडवाइजरी का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।

वहीं सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) पौड़ी गढ़वाल पी.सी. जोशी ने विभागीय कार्यक्रमों एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एफएसएसएआई द्वारा सभी श्रेणी के कारोबारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अनिवार्य किया गया है। साथ ही विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुधार नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। निर्धारित समय में कमियां दूर न करने पर संबंधित व्यापारी का लाइसेंस रद्द या निलंबित किया जा सकता है।

गोष्ठी में थोक व रिटेल मिठाई निर्माण से जुड़े कारोबारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा, विभागीय अधिकारीगण तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related articles

*श्राद्ध का भोजन क्या सच में पितृों को प्राप्त होता है, माता सीता द्वारा दिया गया श्राद्ध भोज तो उन्होंने क्या देखा:संकलन ऋषि कण्डवाल...

सीता माता द्वारा दिया श्राद्ध भोज....भगवान श्रीकृष्ण से पक्षीराज गरुड़ ने पूछा- हे प्रभु ! पृथ्वी पर लोग...

*कोटद्वार: अवैध रूप से चल रहे दो मदरसौं को किया गया सील, लकड़ीपडाव व नजीबाबाद रोड पर संचालित हो रहे थे मदरसे*

जिलाधिकारी के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर प्रशासन का छापा, मदरसे सील सूचना/कोटद्वार/22 सितंबर, 2026:मुख्यमंत्री पुष्कर...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 - 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य...

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...