राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में 7 दिवसीय विशेष शिविर का प्रारंभ किया गया। यह शिविर 17 फरवरी से 23 फ़रवरी तक चंद्रावती लॉ कॉलेज कोटद्वार में आयोजित किया गया है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं सर्वोदय पुरुष डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य जी रहे उन्होंने सेवा को जीवन का आधार बताया तथा सभी से सेवा के मार्ग को अपनाने के लिए कहा । विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुराधा कौशल्या प्राचार्या चंद्रावती लॉ कॉलेज कोटद्वार रही उन्होंने सभी से समाज में योगदान देकर अच्छे समाज का निर्माण करने का विचार दिया । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र जी ने छात्र छात्राओं से अनुशासन में रहकर शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कहा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना को समाज निर्माण का आधार बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना की संयोजिका डॉ. गीता रावत शाह ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चरित्र निर्माण एवं देश निर्माण का विचार दिया । श्री सुखपाल शाह जी पार्षद झंडीचौड़ ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की प्रशंसा की तथा उनका शिविर हेतु उत्साहवर्धन किया । राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत तथा लक्ष्य गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी। उद्घाटन सत्र के कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पौधे तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ. दिवाकर बौद्ध, श्रीमति सीता देवी, श्री कृष्ण चंद खंतवाल, श्री सुमन नेगी, श्री रविंद्र गुसाईं तथा अनेक छात्र छात्रा उपस्थित रहे।





