घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन की कार्यवाही जिलाधिकारी ने दिए कार्यवाही के निर्देश

Date:

Share post:

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

विशेष अभियान में 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चाला
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत होटल, ढाबों एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जांच की गई।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पालिका पौड़ी क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार बडोला के नेतृत्व में 16 होटल/ढाबों/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 06 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पाए जाने पर 13,800 रुपये का चालान किया गया।

नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी करण सिंह क्षेत्री के नेतृत्व में 20 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 04 मामलों में 9,200 रुपये का चालान किया गया। नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में 16 प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान 06 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर 11,500 रुपये का चालान किया गया तथा 01 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया।

इसी क्रम में खोलाचौरी एवं घुड़दौड़ी क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक राकेश पंत के नेतृत्व में 15 प्रतिष्ठानों, पाबौ क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक हेमेंद्र कुमार के नेतृत्व में 16 प्रतिष्ठानों तथा चाकीसैंण क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल के नेतृत्व में 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जड़ाऊखांद क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक अचल गुप्ता के नेतृत्व में 09 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें 01 घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर 2,300 रुपये का चालान किया गया।

जनपद में चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 102 होटल/ढाबों/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 18 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के प्रकरणों में कुल 39,100 रुपये का चालान किया गया तथा 01 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का वाणिज्यिक उपयोग नियम विरुद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के सघन निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...