*एमकेवीएन ऐजूकेशनल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया हरेला* पर्व *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

एमकेवीएन ऐजूकेशनल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया हरेला पर्व

एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप के कण्वघाटी, देवी रोड़ व दुर्गापुरी स्थित विद्यालयों में हरेला पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी, शिक्षा निदेशिका श्रीमती सिन्धु कोठारी, प्रशासनिक निदेशक श्री विपिन जदली द्वारा विभिन्न पेड़-पौधों को लगाकर हरेला पर्व मनाया गया।

           कण्वघाटी स्थित एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी जी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि देवभूमि उत्तराखण्ड में हरेला पर्व का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। प्रकृति और पेड़ पौधों से जुडा यह पावन पर्व हर साल जुलाई महीने में कर्क संक्रांति वाले दिन मनाया जाता है। हरियाली से जुड़े इस हरेला पर्व का प्रकृति के संरक्षण एवं अच्छी फसल की कामना के लिए यह पर्व मनाया जाता है। उत्तराखण्ड में हरेला लोकपर्व की शुरूआत 10 दिन पहले से हो जाती है। जिसमें घर के बड़े-बुजुर्ग या फिर स्त्रियाँ एक छोटे से पात्र में सात तरह के अनाज के बीज बोते हैं और 10 दिन के उपरांत भगवान को अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल हेतु प्रार्थना करते हंै। एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी के छात्र-छात्राओ द्वारा पारम्परिक भेश-भूषा पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें कक्षा-5 की राशी ग्रुप ने सामूहिक नृत्य, कक्षा 5 की कृतिका ने सोलो, कक्षा-4 की संध्या ने एकल नृत्य कक्षा-5 की अर्पिता और राशि ने लोकगीत, कक्षा-3 की अवनी ने हरेला पर्व पर कविता प्रस्तुत की वहीं कक्षा-4 की कनिष्का ने हरेला पर्व पर भाषण दिया।  

देवी रोड़ स्थित एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसमें बच्चों द्वारा उत्तराखंडी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, प्री-प्राइमरी में बच्चों ने रैम्प वाॅक करके सभी का मन मोह लिया। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में हरेला के महत्व पर प्रियांशी, आस्था एवं अविरल ने भाषण प्रस्तुत किया। वहीं तनिषा, अकाशा, आराध्या एवं आस्था ने एक हरेला गीत प्रस्तुत किया। क्राफ्ट ऐक्टिविटी के तहत विभिन्न प्रकार के डिजाईन तैयार किये गये।

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी में बच्चों द्वारा हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया रंग-बिरंगी पोशाकों में आये बच्चों ने प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देते हुए आर्ट एंड क्राफ्ट के द्वारा पेपर से पेड़ पौधे और विभिन्न प्रकार की आकृतियाँ बनाई। वहीं प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों ने हाथों द्वारा पेंट की सहायता से पोस्टर बनाये। छात्र-छात्राओं विद्यालय में विभिन्न प्रकार के फल एंव फूलों के पौधे लगाकर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

        इसी क्रम में विद्यालय के कार्यकारी निदेशक श्री मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ जी ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर सभी को बधाई दी एवं सभी छात्र-छात्राओं को हरेला पर्व से जुड़ी उपयोगिता के विषय में भी बताया। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे लगाकर ही सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण किया जा सकता है।

इस अवसर पर उपनिदेशिका श्रीमती सोनम पंत कोठारी, प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता नैथानी, ज्योति कुलाश्री, श्रीमती कविता रावत, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रेखा नेगी, नितिश कुमार, श्रीमती पुष्पा केष्टवाल, ममता नेगी, अतुल बडोला, पुष्कर कुमार, प्रदीप नेगी, सावित्री रावत, सुषमा नेगी, प्रियंका रावत, शान्ति देवी, अंजू रावत, अनुप्रिया शर्मा, सुनीता कांबोज, अंजली, बबली रावत, स्वाति ध्यानी, सोनिका भण्डारी, सुषमा कुकरेती आदि शिक्षक शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...