एकेश्वर के लटिबौ गांव में आयोजित जनता दरबार में अपर सचिव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Date:

Share post:

एकेश्वर के लटिबौ गांव में आयोजित जनता दरबार में अपर सचिव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

अपर सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

: अपर सचिव उद्योग उमेश नारायण पाण्डे ने विकास खण्ड एकेश्वर में विभिन्न रेखीय विभागों के जिला स्तरीय व खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति और लाभार्थियों तक उसकी जानकारी देने के निर्देश दिये हैं।

सचिव ने आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो कार्य प्रगति पर हैं उनका कार्य तत्काल पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे जनता को उसका लाभ समय पर मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करें। जिससे वह स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायत लटिबौ में आयोजित जनता दरबार में उन्होंने जन समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से समन्वय बनाकर जनता को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ देने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि चौपाल में स्थानीय लोगों ने जो समस्याएं रखी हैं उनका समाधान एक सप्ताह के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। वहीं उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि हर विभाग यह सुनिश्चित करें कि सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे और समय पर पूरा हो।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी धन सिंह नेगी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी नम्रता, बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमन्ती रावत, ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related articles

कोटद्वार पीजी कॉलेज में ‘स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वारउद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार में उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर सिंह रावत के कैम्प कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं...

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में पुस्तक मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई पुस्तकों में विशेष रुचि

कोटद्वार। विकास नगर गाड़ीघाट स्थित ख्यातिप्राप्त विद्यालय हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में विद्या बुक फेयर, देहरादून की ओर से...