आगामी नगर निकाय चुनाव में कोटद्वार में बनने वाले मतगणना स्थल व स्ट्रांगरूम का जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी द्वारा किया स्थलीय निरीक्षण- अजय तिवारी

Date:

Share post:

आगामी नगर निकाय चुनाव में कोटद्वार में बनने वाले मतगणना स्थल व स्ट्रांगरूम का जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी द्वारा किया स्थलीय निरीक्षण। विगत दिवस जिलाधिकारी पौड़ी डॉ0 आशीष चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव में कोटद्वार में डॉ0 पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल डिग्री कॉलेज में बनने वाले मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।

जिसमें लगने वाली बैरिकेटिंग,सुरक्षा व फायर सम्बन्धी उपकरणों, मत पेटी आदि के रखरखाव के लिये की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया साथ ही मत पेटी व चुनाव सम्बन्धी सामग्रियों को सुरक्षित ढंग से स्ट्रांग रूम में रखवाने एवं सुरक्षित रखरखाव हेतु संबंधित विभागों के उपस्थित समस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related articles

*एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण*”16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और वय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की हुई जांच*

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण 16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और...

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया...

*रिखणीखाल:रिखणीखाल डेरियाखाल कोटद्वार मोटर मार्ग पर ढाबखाल के निकट घोड़ीखाल में स्कवर धंसने से यातायात बंद, लोनिवि लैंसडाउन की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल*

रिखणीखाल डेरियाखाल कोटद्वार मोटर मार्ग पर ढाबखाल के निकट घोड़ीखाल में स्कवर धंसने से यातायात बंद, लोनिवि लैंसडौन...

रिखणीखाल विकास खण्ड के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में मनाया गया प्रवेशोत्सव..

प्रखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में मनाया गया प्रवेशोत्सव.. प्रखण्ड रिखणीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी...