अखिल विश्व गायत्री-परिवार के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पनाऊ (चोपड़ाकोट-थलीसैंण) के “महिला मंगल दल” व ग्रामवासियों द्वारा वेदमंत्रों के मा

Date:

Share post:

“हरेला पर्व की हार्दिक बधाई व मंगलमय शुभकामनाएँ।
आज “हरेला पर्व” के शुभ अवसर पर अखिल विश्व गायत्री-परिवार के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पनाऊ (चोपड़ाकोट-थलीसैंण) के “महिला मंगल दल” व ग्रामवासियों द्वारा वेदमंत्रों के माध्यम से पूजन-वंदन कर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। मुख्य सड़क के दोनों ओर देवदार आदि के छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। सभी ग्रामवासियों सहित महिला मंगल दल ने उत्साह व श्रद्धापूर्वक यह पुनीत कार्य संपन्न किया। इस अवसर पर ‘गढ़वाल डायरीज’ चैनल के यू-ट्यूबर श्री ओमस्वरूप पोखरियाल सपत्नीक सम्मिलित रहे। शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के गायत्री-परिवार प्रज्ञामण्डल पोखरी-थलीसैंण के स्थानीय कार्यकर्ता श्री मनोज पोखरियाल, श्रीमती यशोदा देवी, श्रीमती बिन्नी देवी व हरीश पोखरियाल द्वारा इस शुभ अवसर पर पूजन-वंदन के साथ वृक्षारोपण के महत्व को समझाया गया। वृक्षारोपण के इस मौके पर पेड़ों की देखरेख व झाड़-झंकाड़ की कटाई हेतु महिलाओं को दस्ताने व दरांती भेंट की गई। सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण के साथ आज का यह पर्व-कार्य सम्पन्न हुआ।

Related articles

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...

फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं को लेकर डीपीए प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त व सीएमओ से की मुलाकात

पौड़ी/गढ़वाल। गढ़वाल मंडल के फार्मेसी अधिकारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर 23 सितंबर 2026 को...

*देहरादून:नियो मेट्रो का सपना दिखाकर DPR, कंसल्टेंसी और सर्वे के नाम पर 90 करोड़ से अधिक स्वाहाअब 24 मीटर लंबी बस को नया मॉडल...

देहरादून:नियो मेट्रो का सपना दिखाकर DPR, कंसल्टेंसी और सर्वे के नाम पर 90 करोड़ से अधिक स्वाहाअब 24...