नगर पंचायत थलीसैंण में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर उत्साहपूर्वक आयोजन

Date:

Share post:

आज दिनांक 16.07.2025 को नगर पंचायत थलीसैंण पौड़ी द्वारा उत्तराखंड लोक पर्व #हरेलात्योहार का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत थलीसैंण के अध्यक्ष महोदया #श्रीमतीवीरादेवी जी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में निकाय अंतर्गत विभिन्न समूह तथा वन विभाग थलीसैंण, तहसील विभाग एवं नगर पंचायत थलीसैंण के समस्त पर्यावरण मित्रों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। उक्त पर्व की थीम #हरेलाकात्यौहारमनाओ, #धरतीमांकाऋणचुकाओं से सम्बंधित है। उक्त पर्व में थलीसैंण के समस्त कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा #एकपेड़मांकेनाम का वृक्षारोपण किया गया।

तथा कार्यक्रम वार्ड नंबर 03 (अमृत सरोवर) तथा 01 (फ़ुटानी) के चयनित स्थल पर किया गया। साथ ही अध्यक्ष महोदया द्वारा महिला मंगल दल कैन्यूर के सभी सदस्यों को पुरस्कार वितरित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत थलीसैंण के वार्ड सदस्य वार्ड नंबर 01 श्रीमती साक्षी देवी जी, 03 श्रीमती दीपा देवी जी, श्री दीपक रावत (डीoईoओo), श्री सुरेंद्र सिंह रावत (सफाई सुपरवाइजर), मनोज नेगी जी तहसील, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्वयंसेवी श्रीमती अमिता देवी जी आदि उपस्थित रहे।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...