श्रीनगर: पौड़ी पुलिस का चला डोर-टू-डोर सत्यापन व चेकिंग अभियान।

Date:

Share post:

सीओ श्रीनगर अनुज कुमार के नेतृत्व में श्रीनगर कस्बे में पौड़ी पुलिस का चला डोर-टू-डोर सत्यापन व चेकिंग अभियान।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने हुते सत्यापन अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 07.05.2025 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली श्रीनगर के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संयुक्त रूप से श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों,मजदूरों/किरायदारों के सत्यापन हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।

सत्यापन ना कराने वाले 08 मकान मालिकों के विरूद्ध लगाया गया 10-10 हजार रूपये का जुर्माना।

इस सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा डोर-टू-डोर जाकर मकान मालिकों से उनके घरों में किराये पर रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की जांच की गई साथ ही जिन मकान मालिकों या भवन स्वामियों द्वारा अपने किरायेदार,नौकर आदि का सत्यापन नहीं कराया है उसके विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की गयी।

इस अभियान के दौरान श्रीनगर पुलिस द्वारा कुल 215 किरायेदारो/मजदूरों/रेडी/ठेली वालों के भौतिक सत्यापन किया गया जिसमे से 08 मकान मालिको द्वारा अपने किरायेदारों/नौकरों का पुलिस सत्यापन न कराने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत प्रत्येक मकान मालिकों पर 10-10 हजार रूपये का चालान कर कुल 80,000/- रूपये के चालान की धनराशि को माननीय न्यायालय को प्रेषित किए गया।

इससे पूर्व क्षेत्राधिकारी श्रीनगर महोदय द्वारा चार धाम यात्रा में लगे समस्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देकर भली-भांति ब्रीफ किया गया साथ ही चार धाम यात्रा के दृष्टिगत श्रीनगर में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की लगातार सघन चेकिंग की जा रही है व किसी भी प्रकार की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पौड़ी पुलिस का सत्यापन व चेकिंग अभियान अनवरत जारी है।

Related articles

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...

पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजन

कोटद्वार, 15 सितंबर 2026। डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार गढ़वाल के देवभूमि उद्यमिता केंद्र...