सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में आर्थोपेडिक्स शिविर का आयोजन

Date:

Share post:

उत्तराखंड जन चेतना मंच चंडीगढ़ द्वारा सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल सैंजी, पौड़ी गढ़वाल में एक विशेष आर्थोपेडिक्स शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के लिए कमर, घुटने और गले से संबंधित स्वास्थ्य उपकरण (सपोर्टर) निःशुल्क वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उत्तराखंड जन चेतना मंच के सभी पदाधिकारियों का स्कूल के उप प्रबंधक श्री शम्भू प्रसाद खंकरियाल द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

गाँव में शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन करवाने में प्रमुख भूमिका श्री जसपाल चौहान तथा श्री मान सिंह भंडारी ने निभाई। उनके द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग भी वितरित किए।

उत्तराखण्ड जन चेतना मंच के प्रधान श्री दीपक असवाल में ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए बताया कि यहाँ आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। आगे भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम उत्तराखण्ड के पहाड़ों में आयोजित किए जाएँगे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री हरीश कुमार, प्रधानाचार्य राo इo काo जगतेश्वर श्री नरेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ अध्यापक राo इo काo ग्वालखुडा श्री राजकुमार चतुर्वेदी, सहायक अध्यापक श्री सुनील कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं उत्तराखंड आंदोलनकारी श्री विश्वम्भर प्रसाद खंकरियाल, एस पी एस की अध्यक्षा श्रीमती गीता भंडारी, उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन देवी तथा एसपीएस के प्रधानाचार्य श्री योगेन्द्र सिंह नेगी एवं अन्य सभी अध्यापकगण

Related articles

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...

पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजन

कोटद्वार, 15 सितंबर 2026। डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार गढ़वाल के देवभूमि उद्यमिता केंद्र...