जनसेवा का सराहनीय प्रयास: पार्षद प्रवेन्द्र रावत के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Date:

Share post:

कोटद्वार। नजीबाबाद रोड वार्ड के पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत के सहयोग एवं पहल पर प्रकाश होलिस्टिक सेंटर द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत के आवास पर किया गया, जहां क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया।

पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

शिविर में प्राइड मॉल, तड़ियाल चौक, देवी रोड स्थित प्रकाश होलिस्टिक सेंटर की चिकित्सक डॉ. माया प्रकाश द्वारा मरीजों की निःशुल्क जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

इस अवसर पर डॉ. माया प्रकाश ने कहा कि नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) आज अमेरिका, चीन, रूस सहित अनेक देशों में स्वास्थ्य सुधार का एक प्रभावी माध्यम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा पद्धति में एलोपैथिक दवाइयों का उपयोग नहीं किया जाता, बल्कि शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में पहुंचे लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Related articles

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...