जनपद की पुलिस टीम ने सीनियर सिटीजन का पूछा कुशलछेम, स्थानीय व्यक्तियों ने की सराहना

Date:

Share post:

पौड़ी, पाबो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद पौड़ी के समस्त थाना प्रभारियों को सीनियर सिटीजन की सुरक्षा हेतु निर्गत निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में आज दिनांक 24.05.2026 को कोतवाली पौड़ी चौकी पाबो की पुलिस द्वारा बुजुर्गो से मुलाकात की गयी व उनको अपना नम्बर दिया है, ताकि वे किसी भी तरह की परेशानी पर पुलिस को तुरन्त बुला सकें। पौड़ी पुलिस वृद्धजनों का सत्यापन कर लगातार उनके घर जाकर हाल-चाल और हालात जान रही है।

पाबो चौकी क्षेत्र में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की ‘मददगार’ बन रही है पुलिस टीम।

घर में अकेले रह रहे वृद्धजनों पर पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि उन्हें अकेला समझ कर कोई आपराधिक तत्व कोई वारदात घटित न कर सके | गश्त के दौरान भी पुलिसकर्मी बुजुर्गों का हालचाल लेने के साथ ही उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने का भी हर सम्भव मदद कर रही है।

जनपद पुलिस की इस कार्यप्रणाली को स्थानीय नागरिकों द्वारा खूब सराहा गया|

Related articles

*आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही*।

आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही। कांवड़...

*कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित*

कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित बीरोंखाल। विकासखंड बीरोंखाल के कांडा मल्ला में वीरबाला...

*भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर कालेज कोटद्वार की आर्थिक रूप से...

भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर...