कोटद्वार: ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कॉमर्स प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, छात्रों ने मॉडल्स से किया सभी को प्रभावित

Date:

Share post:

कोटद्वार/शिवालिक नगर। ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में सोमवार को विज्ञान एवं कॉमर्स विषयों पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आधुनिक तकनीक और नवाचारों पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को अपने कौशल और सृजनात्मक सोच से प्रभावित किया।

कोटद्वार: ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कॉमर्स प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, छात्रों ने मॉडल्स से किया सभी को प्रभावित

प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों और भविष्य की तकनीकों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें सोलर सिस्टम का सजीव प्रदर्शन, सड़क सुरक्षा पर जागरूकता से संबंधित मॉडल, आधुनिक खेती और स्मार्ट फार्मिंग पर आधारित नवीन तकनीकी मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र बने। छात्रों की प्रतिभा और मेहनत को देखकर उपस्थित अतिथि मंत्रमुग्ध दिखाई दिए।

कोटद्वार: ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कॉमर्स प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, छात्रों ने मॉडल्स से किया सभी को प्रभावित

कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यालय के प्रबंधक अजय पाल सिंह रावत, विद्यालय के डायरेक्टर अभय रावत, शिक्षाविद् वंदना भारद्वाज, पूर्व प्रधानाचार्य भुवन मोहन गुसांई, विजेंद्र सिंह रावत तथा समाजसेवी सत्य प्रकाश थपलियाल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

कोटद्वार: ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कॉमर्स प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, छात्रों ने मॉडल्स से किया सभी को प्रभावित

अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से मॉडलों की कार्यप्रणाली और उनके उद्देश्य के बारे में चर्चा की। इस दौरान बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचारों और प्रस्तुति को समझाया। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने छात्रों की रचनात्मकता, मेहनत और विद्यालय द्वारा दिए जा रहे गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन की सराहना की।

कोटद्वार: ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कॉमर्स प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, छात्रों ने मॉडल्स से किया सभी को प्रभावित

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में शोध भावना, तकनीकी क्षमता और व्यावहारिक समझ विकसित होती है, जो भविष्य में उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की भी प्रशंसा की, जिसने छात्रों को नवाचार एवं सीखने का ऐसा प्लेटफार्म प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Related articles

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...

*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी गहन चर्चा*।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर...

*सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .आलेख महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति* *अलग खबर डाटकाम*

सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .. वर्दी उसने नहीं पहनी, लेकिन सबसे लंबी लड़ाई उसी की है ...

*स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड – जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल*

स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड -...