कोटद्वार: ज्ञान भारती स्कूल ने धूमधाम से मनाया बाल दिवस

Date:

Share post:

शिवालिक नगर स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटद्वार में बाल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी श्रीमती रंजना रावत द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती रंजना रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आजादी दिलाने में नेहरू जी का एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश सरकार की क्रूरता के विरुद्ध असहयोग आंदोलन तथा भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था। जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। उन्होंने जेल में रहते हुए भी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं, जिनमें ‘भारत की खोज’ (Discovery of India) तथा ‘मेरी आत्मकथा’ (An Autobiography) प्रमुख हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की बधाईयां प्रेषित की।

तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजयपाल सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारतवर्ष के प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस को प्रतिवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी बच्चों से बहुत अधिक लगाव रखते थे व सभी बच्चों को शिक्षा प्रदान करना चाहते थे। जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।

बच्चे नेहरू जी को प्यार से चाचा कहकर पुकारते थे। पं० जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर सन 1889 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शिवानी नेगी ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि देश की एकता एवं अखंडता के लिए कार्य करना देश के प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य है।

डायरेक्टर श्री अभय रावत ने सभी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की बधाईयां प्रेषित करते हुए मिष्ठान वितरित किया।

आयोजित कार्यक्रम में श्री भुवन मोहन गुसाईं (री• प्रधानाचार्य), श्री विजय माहेश्वरी (समाजसेवी), श्रीमती लक्ष्मी चौहान, श्री प्रति नेगी, श्री रमेश खंतवाल (री• कै०), श्री प्रेम सिंह पयाल (री• प्रधानाचार्य), श्री वीरेंद्र सिंह रावत (री• प्रधानाचार्य) आदि वक्ताओं ने बच्चों को बाल दिवस की बधाईयां प्रेषित करते हुए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समस्त ज्ञान भारती विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी कनिका तिवारी के द्वारा कोया गया

Related articles

सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने रिखणीखाल विकास खण्ड में सिंचाई योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

रिखणीखाल। उत्तराखण्ड सरकार की सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ऋषि कण्डवाल ने शनिवार...

*कोटद्वार:8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने किया आग्रह*

् 8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने...

काण्डानाल में सिंचाई योजनाओं की समीक्षा, हर खेत तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: ऋषि कण्डवाल

रिखणीखाल। रिखणीखाल विकास खण्ड के काण्डानाल में सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता की गरिमामयी...

*माता बगलामुखी, माहतम्य और उत्पत्ति की सुंदर कथा*आलेख संकलन ऋषि कण्डवाल,*लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री हैं*

माता बगलामुखी की कथा अत्यंत शक्तिशाली और रोचक है। उन्हें दस महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या माना जाता...