यमकेश्वर :प्रदेश के उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति ऋषि कण्डवाल ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

Date:

Share post:

यमकेश्वर क्षेत्र के कांडी में प्रदेश के सिंचाई राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति उत्तराखंड ऋषि कण्डवाल ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में संचालित सिंचाई योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं किसानों को मिल रहे लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई, आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व: भुवन चन्द्र खण्डूरी को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई प्रदेश के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने स्व: खण्डूरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय लखेडा़ सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी स्व: खण्डूरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल राठौड़ ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यमकेश्वर सहित प्रदेशभर में कई महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिनका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बैठक को संबोधित करते हुए सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने विगत वित्तीय वर्ष में सिंचाई विभाग द्वारा यमकेश्वर में कराये गये विकास कार्यों का विवरण रखा तथा इन विकास कार्यों के लिए बजट के आवंटन करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधायक रेणू बिष्ट के साथ ही जनप्रतिनिधियों का भी धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Related articles

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...