प्रदेश के उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार उत्तराखंड ऋषि कण्डवाल आगामी 25 मई से यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों तथा आम जनता द्वारा दिये गये प्रस्तावों को लेकर क्षेत्रवार समीक्षा बैठक करेंगे

Date:

Share post:

प्रदेश के उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार उत्तराखंड ऋषि कण्डवाल आगामी 25 मई से यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों तथा आम जनता द्वारा दिये गये प्रस्तावों को लेकर क्षेत्रवार समीक्षा बैठक करेंगे। बैठकों में सिंचाई विभाग की योजनाओं, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार ऋषि कण्डवाल की निजी सचिव के अनुसार

यमकेश्वर ब्लॉक के डांडामंडल क्षेत्र एवं द्वारीखाल ब्लॉक से संबंधित सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित की गई हैं। जिसमें 25 मई को प्रातः 10:30 बजे गंगा भोगपुर, दोपहर 1 बजे लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम तथा शाम 5 बजे बैरागढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जहां रात्रि विश्राम भी प्रस्तावित है। वहीं 26 मई को सुबह 10 बजे गैंडखाल, 11:30 बजे जाखणिखाल, 1 बजे सिलोगी, 2 बजे चेलुसैण तथा शाम 4 बजे डाडामंडी में बैठकें संपन्न होंगी।

इन बैठकों में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि उनकी कोई शिकायत, सुझाव अथवा सिंचाई विभाग से संबंधित कोई कार्य लंबित हो तो वे निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचकर अपनी बात रखें, ताकि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से प्राप्त सुझावों के आधार पर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। सिंचाई राज्य मंत्री जी की निजी सचिव ज्योति रावत ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

Related articles

सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल 17 जून से करेंगे विभागीय कार्यों का निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई राज्यमंत्री आगामी 17 से 19 जून तक हरिद्वार एवं यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौरे...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में वार्षिक स्थानांतरण में स्वागत और विदाई समारोह हुआ आयोजित*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में वार्षिक स्थानांतरण के फलस्वरुप स्थानान्तरित हुए डॉ अभिषेक गोयल...

गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण का सशक्त माध्यम हैं मिलन समारोह: सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल

यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिमलना में गौड़ भ्रातृ मण्डल द्वारा आयोजित भव्य मिलन समारोह में...

**वर्दी उतरी जज्बा नही कलयुग मे रक्तदान ही महादान: महेन्द्र पाल सिंह रावत (अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति)* *

वर्दी उतरी है, जज्बा नहीं 🩸🇮🇳 कलयुग में रक्तदान ही महादान है सुनो साथियों, पहले देश की सीमाओं की रक्षा की...