विद्यालय में छात्र–छात्राओं के कलावा, तिलक अथवा अन्य धार्मिक प्रतीकों को धारण कर आने पर किसी प्रकार की रोक नहीं, विद्यालय प्रबंधन का श्रेष्ठ तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रमुख उद्देश्य

Date:

Share post:

धार्मिक प्रतीकों पर नहीं, अनुशासन पर विद्यालय का जोर

व्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय में छात्र–छात्राओं के कलावा, तिलक अथवा अन्य धार्मिक प्रतीकों को धारण कर आने पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार जारी निर्देश केवल विद्यार्थियों द्वारा फैशन के उद्देश्य से रंग-बिरंगी बिंदियां, अत्यधिक सजावटी श्रृंगार एवं अनुशासनहीन वेशभूषा अपनाने से संबंधित थे।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि संस्था सदैव भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्थाओं एवं सामाजिक मूल्यों का सम्मान करती रही है। विद्यालय का उद्देश्य किसी भी धर्म अथवा परंपरा विशेष पर प्रतिबंध लगाना नहीं, बल्कि शैक्षणिक वातावरण में अनुशासन, एकरूपता एवं मर्यादा बनाए रखना है।

विद्यालय में सभी धर्मों एवं समुदायों का समान आदर किया जाता है और भविष्य में भी संस्थान इसी भावना के साथ कार्य करता रहेगा।

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...