*सैनिक परिवार (वीर माता) का मकान निर्माण आधा छोड़ आना कानी करने लगा ठेकेदार, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने पुलिस में की शिकायत तो ठेकेदार आया रास्ते पर लिखित आश्वासन के बाद भवन निर्माण का काम करेगा पूरा*

Date:

Share post:

 पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ठेकेदार ने वीर माता के मकान निर्माण में पैसे लेने के बाद भी कार्य अधूरा छोड़ दिया, भवन स्वामी द्वारा ठेकेदार को फोन के माध्यम से सम्पर्क करने का प्रयास किया जाता रहा लेकिन वह बहाने बनाता और फोन नहीं उठाता उसने ने वीर माता का मकान आधा छोड़कर संपर्क पूर्णतः बंद कर दिया था, जिसके विरुद्ध  पूर्व  सैनिक संघर्ष समिति ने*07 मई 2026* को *थाना कोतवाली, कोटद्वार* में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी।  

पुलिस की त्वरित और सराहनीय कार्रवाई के बाद ठेकेदार को  आज 3 बजे थाने में बुलाया गया। पुलिस ने उसे *कल से काम शुरू करने का सख्त निर्देश* दिया।  

ठेकेदार वसीम आलम ने कल से काम शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया है और *दोनों पक्षों की सहमति से शपथ पत्र* भी तैयार कर लिया गया है। अब यह कानूनी रूप से बाध्यकारी है — यदि वह फिर से काम में लापरवाही करता है तो शपथ पत्र के आधार पर सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

*वीर माता के सम्मान और हक की इस लड़ाई में आप सभी का सहयोग सराहनीय है*, विशेष रूप से *गोपाल सिंह नेगी, अनसूया प्रसाद सेमवाल, ठाकुर सिंह गुसाई, आनंद सिंह, सतीश जोशी और राजमोहन सिंह* जी का, जो 07 मई 2026 को थाने में वीर माता के साथ खड़े रहे।  

 हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक वीर माता को उनका *पूरा और सुरक्षित मकान* नहीं मिल जाता। इसके लिए ठेकेदार को काम पूरा होते ही *अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार* को सूचित करना अनिवार्य होगा।  

सेवा ही हमारा धर्म है। जय हिंद। 🇮🇳🙏

महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति।

Related articles

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में पुस्तक मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई पुस्तकों में विशेष रुचि

कोटद्वार। विकास नगर गाड़ीघाट स्थित ख्यातिप्राप्त विद्यालय हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में विद्या बुक फेयर, देहरादून की ओर से...

“रक्षाबंधन पर्व पर हार्दिक अभिनंदन” आलेख – राजीव थपलियाल

"बहन का प्रेम किसी प्रार्थना से कम नहीं होता, और भाई का साथ किसी वरदान से कम नहीं।" रक्षाबंधन... यह...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में नेत्रदान एवं अंगदान पखवाड़ा के अन्तर्गत जागरूकता अभियान का शुभारंभ

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में नेत्रदान एवं अंगदान पखवाड़ा के अन्तर्गत जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया...