कोटद्वार में एक निजी पैथोलॉजी लैब द्वारा जारी गलत रिपोर्ट प्रकरण का पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने लिया संज्ञान, सीएमओ पौड़ी से की बात

Date:

Share post:

एक निजी पैथोलॉजी लैब द्वारा गलत रिपोर्ट प्रकरण पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने लिया संज्ञान
नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – कड़ी कार्रवाई के निर्देश

कोटद्वार, 11 मई 2026 — कोटद्वार में एक निजी पैथोलॉजी लैब “” द्वारा कथित रूप से गलत जांच रिपोर्ट देने के मामले को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी से मामले को गंभीरता से लेने तथा आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर इस तरह के पैथोलॉजी लैबों की जांच करने की बात कही है।पूर्व सैनिक श्री शूरवीर खेतवाल ने प्रेस को साझा किए विज्ञप्ति में बताया कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने इस मामले में चिंता जाहिर करते हुए इसे गंभीर मामला माना है। श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा है कि जांच के नाम पर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किए जाने के गंभीर मामले को कतई हल्के में नही लिया जा सकता है इसी संदर्भ में

आज श्री नेगी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), पौड़ी एवं उपजिलाधिकारी, कोटद्वार से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने CMO को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि इस मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

श्री नेगी ने कहा कि नागरिकों की जान और स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कदापि स्वीकार्य नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही या धोखाधड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और निजी लैबों की नियमित जांच एवं मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

पूर्व मंत्री ने नागरिकों से भी अपील की कि यदि उन्हें किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में अनियमितता या संदेहास्पद गतिविधि दिखाई दे तो वे तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

जनहित में जारी

शूरवीर खेतवाल
पूर्व सैनिक विभाग
कांग्रेस कमिटी कोटद्वार
72170 88074

Related articles

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...