*देहरादून: महानगर प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में सिचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने हमारी कार्य पद्धति बिषय पर कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन*

Date:

Share post:

देहरादून महानगर प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में ऋषि कण्डवाल ने कार्य पद्धति पर दिया मार्गदर्शन

देहरादून।
आज देहरादून महानगर प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में उत्तराखण्ड सरकार की सिंचाई सलाहकार अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कण्डवाल ने “हमारी कार्य पद्धति” विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी कार्य पद्धति, अनुशासन एवं कार्यकर्ताओं की निष्ठा पर आधारित होती है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों को जिम्मेदारी एवं समर्पण भाव से करने का आह्वान किया।

ऋषि कण्डवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, संगठनात्मक दक्षता एवं विचारों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा, राष्ट्रहित एवं संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठन की कार्यशैली, अनुशासन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। अजय तिवाड़ी****

Related articles

कोटद्वार पीजी कॉलेज में ‘स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वारउद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार में उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर सिंह रावत के कैम्प कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं...

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में पुस्तक मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई पुस्तकों में विशेष रुचि

कोटद्वार। विकास नगर गाड़ीघाट स्थित ख्यातिप्राप्त विद्यालय हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में विद्या बुक फेयर, देहरादून की ओर से...