कोटद्वार: रसोई तथा कमर्शियल गैस की समस्या को लेकर उत्तराखण्ड क्रांति दल ने किया प्रदर्शन

Date:

Share post:

गैस को लेकर उत्तराखण्ड क्रांति दल ने किया प्रदर्शन: उत्तराखण्ड क्रांति दल ने कोटद्वार में गैस किल्लत को लेकर आज प्रदर्शन किया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेन्द्र सिंह रावत, डॉ. शक्ति शैल कपरवाण, हरीश द्विवेदी, रोहित डंडरियाल, नरेश धस्माना सहित उत्तराखण्ड क्रांति दल के नेता आज मालवीय उद्यान में एकत्र हुए तथा वहाँ से तहसील तक प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बोलते हुए उत्तराखण्ड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य तथा वरिष्ठ नेता महेन्द्र सिंह रावत ने कोटद्वार में 35 दिन बाद गैस उपलब्ध कराने के सरकार के निर्णय को अव्यावहारिक तथा गलत बताया उन्होंने कहा कि एक महीने में कम से कम दो सिलेंडर उपलब्ध होने चाहिए, यूकेडी के वरिष्ठ नेता डाक्टर शक्ति शैल कपरवाण ने कहा कि 35 दिन बीतने तथा डीएसी नंबर होने के बाद भी गैस एजेंसी ग्राहकों को गैस उपलब्ध नही करा रही है।

वहीं यूकेडी नेता हरीश द्विवेदी ने भी सरकार पर गैस एजेंसियों पर नकेल कसने में असफल रहने का आरोप लगाया अधिवक्ता तथा यूकेडी के नेता रोहित डंडरियाल ने सरकार पर जनता की समस्याएं अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि पैंतीस दिन बाद भी गैस एजेंसी ग्राहकों को गैस उपलब्ध कराने में असफल हैं, प्रदेश सरकार आंख मूंदे बैठी है तथा जनता गैस एजेंसी के बाहर भरी दुपहरी में भी गैस के लिए लाइन लगा के परेशान है। आयोजित प्रदर्शन में भारी संख्या में यूकेडी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।।।

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...