एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना

Date:

Share post:

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवस
हवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवस
हवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवस
हवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना

दुर्गापुरी स्थित एमकेवीएन स्कूल ने आज अपना स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। वर्ष 2024 में स्थापित इस शिक्षण संस्थान ने अपनी शैक्षणिक यात्रा में नया पड़ाव हासिल किया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी, कार्यकारी निदेशक श्री मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’, शिक्षा निदेशिका श्रीमती सिन्धु कोठारी सहित प्रधानाचार्या कविता रावत एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती रेखा नेगी के साथ स्टाफ सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने मिलकर विद्यालय की निरंतर प्रगति, समृद्धि और उत्कृष्टता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शास्त्री अमन धूलिय जी द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

स्थापना दिवस पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, स्कूल का उद्देश्य बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

इस क्रम में विद्यालय के कार्यकारी निदेशक श्री मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ जी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि एमकेवीएन ऐजुकेशनल गु्रप क्षेत्र मे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के रूप में स्थापित हो चुका है साथ ही विद्यालय, बच्चों के अटूट विश्वास, समर्पण और प्रेम के साथ अपने लक्ष्य निरंतर प्राप्त कर रहा है। हवन के उपरांत सभी बच्चों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों को मिष्ठान वितरित किया गया।

इस अवसर पर श्री अशोक जखमोला, श्रीमती ममता नेगी, श्रीमती रंजना, सुनीता कांमबोज, ममता नेगी, अंजली, स्वाती ध्यानी, सुषमा कुकरेती, बबली रावत, सोनिका भंडारी, श्री अनील सैनी, श्री राहुल कुमार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related articles

रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, कोटद्वार में अमर शहीद मनदीप सिंह रावत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि...

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से अमर शहीद की पुण्यतिथि के अवसर...

*रिखणीखाल:प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का* ***अजय तिवाड़ी****

प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का…. केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मनरेगा से संशोधित जीवीजीरामजी योजना...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...

*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी गहन चर्चा*।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर...