कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

Date:

Share post:

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया, विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती सुधा असवाल ने इस अवसर पर अभिभावकों तथा छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणामों पर खुशी व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परीक्षा परिणामों को देखकर लगा कि छात्र छात्राओं ने बेहतरीन परीक्षा परिणामों को हासिल करने के लिए जीतोड़ मेहनत की है, उन्होंने आवाहन किया कि जीवन में परीक्षायें जीवन पर्यन्त चलती हैं, हमे अपने जीवन में अनुशासन के साथ मेहनत को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए जिससे कि हमें सफलता के साथ एक श्रेष्ठ नागरिक बनने में भी सहायता मिलती है। इस अवसर पर हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह रावत ने कहा कि लगन और मेहनत के बल पर आज हमारे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बेहतरीन परीक्षा परिणामों को हासिल किया है, इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणामों को लेकर धन्यवाद दिया और कहा कि शिक्षा शिक्षक छात्र अविभावक और विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त मेहनत का परिणाम है उन्होंने छात्र छात्राओं को उनके भावी कक्षाओं में भी बेहतरीन परिणामों के लिए अनुशासित होकर मेहनत करने का आवाहन किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के अभिभावकों में भी अपने पाल्यों के परीक्षा परिणामों को लेकर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

Related articles

*रिश्तों को किया कलंकित: कलयुगी भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अब कानून की गिरफ्त में*

रिश्तों को किया कलंकित: कलयुगी भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अब कानून की गिरफ्त में। नाबालिग से...

*प्रणाम करने की भारतीय पद्धति आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व आलेख : ऋषि कण्डवाल जी( लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री हैं) *

प्रणाम करने की भारतीय पद्धति …… भारत में हाथ जोड़ कर प्रणाम करने की प्रचलित पद्धति एक मनोवैज्ञानिक पद्धति...

*एसएसपी पौड़ी के सख्त निर्देशन में नशा एवं नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई जारी*

एसएसपी पौड़ी के सख्त निर्देशन में नशा एवं नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई...

*कोटद्वार: श्रीबालाजी मंदिर में 23वें वार्षिकोत्सव का भक्तिमय वातावरण में हुआ शुभारंभ*

श्री बालाजी मंदिर में 23वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ श्री बालाजी मंदिर में 23वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक...