नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ: पहले ही दिन मिली पुस्तकें, बच्चों में दिखा खास उत्साहजिलाधिकारी ने बच्चों से किया आत्मीय संवाद,

Date:

Share post:

नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ: पहले ही दिन मिली पुस्तकें, बच्चों में दिखा खास उत्साह

जिलाधिकारी ने बच्चों से किया आत्मीय संवाद, बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु स्कूल के प्लेइंग एरिया में झूला -फिसलपट्टी इत्यादि लगाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के दिये निर्देश

सभी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव के साथ निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन

सूचना/पौड़ी/01 अप्रैल 2026:
जनपद पौड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई। प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के तहत छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया और उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। इस बार विशेष पहल के तहत सत्र के प्रथम दिन ही विद्यार्थियों को नयी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी, जिससे पढ़ाई का क्रम बिना किसी विलंब के प्रारंभ हो सके।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय संख्या पांच, पौड़ी में किया। उन्होंने नन्हें विद्यार्थियों को स्वयं पुस्तकें वितरित करते हुए उनसे आत्मीय संवाद किया और उनके भविष्य को लेकर उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर में इस दौरान उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की।

जिलाधिकारी ने कहा कि समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध होना शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को शुरुआत से ही पढ़ाई में निरंतरता मिलती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में पुस्तक वितरण का कार्य शीघ्र और सुचारु रूप से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय के खेल क्षेत्र में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, फिसलपट्टी लगाने हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराएं, ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिल सके।

जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) अंशुल बिष्ट ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के साथ-साथ पुस्तक वितरण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि समय पर पुस्तकों की उपलब्धता से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी होगी।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आरती बहुगुणा, वार्ड सदस्य दिनेश रावत, अरविन्द रावत सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related articles

*कोटद्वार: राजकीय बेस चिकित्सालय में व्यवस्था शुधारने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिले पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के पदाधिकारी भर्ती मरीजों का जाना...

डॉ जे सी ध्यानी को प्रमोशन पर दी बधाई, बेस हॉस्पिटल में पूर्व सैनिकों का जाना हाल………. रजिस्ट्रेशन काउंटर...

*रिश्तों को किया कलंकित: कलयुगी भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अब कानून की गिरफ्त में*

रिश्तों को किया कलंकित: कलयुगी भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अब कानून की गिरफ्त में। नाबालिग से...

*प्रणाम करने की भारतीय पद्धति आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व आलेख : ऋषि कण्डवाल जी( लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री हैं) *

प्रणाम करने की भारतीय पद्धति …… भारत में हाथ जोड़ कर प्रणाम करने की प्रचलित पद्धति एक मनोवैज्ञानिक पद्धति...

*एसएसपी पौड़ी के सख्त निर्देशन में नशा एवं नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई जारी*

एसएसपी पौड़ी के सख्त निर्देशन में नशा एवं नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई...