कोटद्वार: लोकमणिपुर में अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने पकडी़

Date:

Share post:

अवैध खनन पर पौड़ी पुलिस की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

जनपद में अवैध खनन एवं तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चौकी कलालघाटी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या UP20 AR 3064 ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। चेकिंग के दौरान उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध खनन सामग्री (बजरी) पाई गई। वाहन चालक द्वारा खनन सामग्री से संबंधित कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। घटना के संबंध में आवश्यक रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोटद्वार को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।
पौड़ी पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अमित कुमार, निवासी- लोकमणिपुर, कोतवाली- कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल। को अवैध खनन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।।

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...