राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में रक्त दान शिविर का आयोजन

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में में वीरा फाउंडेशन, आधारशिला रक्तदान समूह तथा परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड बैंक ऋषिकेश के माध्यम से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रेड क्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। शिविर में कुल 27 छात्र/छात्राओं ने पंजीकरण करवाया तथा कुल 9 छात्र छात्राओं ने रक्त दान किया ।

रक्तदान के विषय में जानकारी देते हुए वीरा फाउंडेशन से आए हुए श्री विनोद डोभाल जी ने रक्तज्ञान से रक्तदान विषय पर प्रकाश डाला तथा मैदे से बने खाद्य पदार्थ के स्थान पर घर का खाना खाने एवं नियमित फल खाने का संदेश छात्र छात्राओं को दिया। आधारशिला रक्तदान समूह से आए हुए दलजीत सिंह जी ने बताया कि उनकी संस्था में कुल 500 लोग मिलकर रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीशचन्द् सर ने रक्त दान से संबंधित भ्रांतियों को दूर किया तथा छात्र छात्राओं से अच्छा आहार लेने के लिए कहा ।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गीता रावत शाह द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर के कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। रक्त दान शिविर में वीरा फाउंडेशन से श्री विनोद डोभाल जी तथा श्री यशवीर जी, आधारशिला रक्तदान समूह से श्री दलजीत सिंह जी, परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड बैंक ऋषिकेश से डॉ सूरज विश्वकर्मा, कुमारी पूजा, अभिषेक, अमन तथा मनीष उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो हरीशचन्द् सर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।रक्तदान शिविर में डॉ गीता रावत, डॉ इंदु मलिक, डॉ दिवाकर बौद्ध, डॉ गीता, डॉ दीप्ति मैठाणी, डॉ आंचल रावत, सुमन नेगी, रविन्द्र गुसाईं तथा छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।

Related articles

सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने रिखणीखाल विकास खण्ड में सिंचाई योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

रिखणीखाल। उत्तराखण्ड सरकार की सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ऋषि कण्डवाल ने शनिवार...

*कोटद्वार:8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने किया आग्रह*

् 8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने...

काण्डानाल में सिंचाई योजनाओं की समीक्षा, हर खेत तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: ऋषि कण्डवाल

रिखणीखाल। रिखणीखाल विकास खण्ड के काण्डानाल में सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता की गरिमामयी...

*माता बगलामुखी, माहतम्य और उत्पत्ति की सुंदर कथा*आलेख संकलन ऋषि कण्डवाल,*लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री हैं*

माता बगलामुखी की कथा अत्यंत शक्तिशाली और रोचक है। उन्हें दस महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या माना जाता...