महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

Date:

Share post:

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव दिखने लगा है यद्यपि इस युद्ध को अभी सप्ताह भर का समय हुआ है लेकिन घरेलू सिलेंडर तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर अभी से महंगाई की चपेट में आ गये हैं, भारत में गैस और पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों का निर्धारण तेल और गैस कंपनियों द्वारा किया जाता है। भारत अपनी गैस और पैट्रोल और डीजल जैसे पदार्थों का अस्सी प्रतिशत के लगभग का आयात रूस और अरब देशों के साथ बेनेजियेला आदि देशों से करता है भारत अरब देशों और ईरान से भी अपनी ऊर्जा जरूरत का बीस प्रतिशत के लगभग आपूर्ति करता है , लेकिन अमेरिका इजराइल तथा ईरान के मध्य हो रहे भीषण युद्ध के चलते भारत के एक हजार से अधिक तेल टैंकर ओमान तथा आसपास के देशों के समुद्र क्षेत्र में फंसे हुए हैं.

जिसके चलते भारत पर असर पड़ना तय है और इसका पहला असर घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर पर पड़ गया है , भारतीय कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में साठ रुपये की बड़ी बृद्धि की है वहीं व्यावसायिक सिलेंडर एक सौ पंद्रह रुपये के आसपास महंगा हुआ है यद्यपि यह कीमतें भारत जैसे बड़े भूभाग वाले देश में कुछ अंतर के साथ निर्धारित करता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा है कि अमेरिका इस युद्ध को लेकर जल्दबाजी के मूड़ में नही है और अगर गैस और तेल की कीमतों में बृद्धि हो तो उन्हें इससे कोई फर्क नही पड़ता लेकिन भारत सहित दुनिया भर के कई देशों द्वारा बडे़ पैमाने पर गैस और तेल का आयात किया जाता है और अपनी ऊर्जा जरूरत का बड़ा हिस्सा ईरान तथा खाड़ी देशों से खरीदा जाता है जो ईरान अमेरिका युद्ध के चलते बंद हो गया है जिससे पैट्रोलियम पदार्थों के आयात मे हुई कमी का असर इन कंपनियों पर भी पड़ रहा है तथा इसकी भरपाई उपभोक्ताओं से करने का निर्णय इन कंपनियों ने किया है।

भारत रूस से भी बडे़ पैमाने पर गैस और पट्रोल डीजल खरीदता है लेकिन अमेरिका की सौ प्रतिशत टैरिफ की धमकी जिसका पचास प्रतिशत वह भारत पर थोप चुका था, और भारत की अर्थव्यवस्था के चरमराजाने के भय से कहीं ना कहीं भारत सरकार भी अमेरिकी दबाव के कारण रूस से गैस और पट्रोलियम पदार्थों की रूस से खरीद कम करने की सोच रही थी क्योंकि सरकार को डेढ़ अरब की आबादी का हित भी देखना होता है अतः निश्चित रूप से सरकार देशहित तथा देश वासियों के हित में निर्णय लेने को मजबूर होती है लेकिन भारत सरकार ने कभी भी रूस से तेल और गैस की खरीद बंद नही की थी वहीं बदलती वैश्विक परस्थितियों में भारत सरकार का भी बयान सामने आया कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरत के लिए कहीं से भी गैस और पैट्रोलियम पदार्थों की खरीद करेगा।

अमेरिका तथा इजराइल और ईरान का संघर्ष अभी लम्बां चलेगा और यह तय माना जा रहा है कि घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर मे कंपनियों द्वारा की गई बड़ी वृद्धि के बाद यह माना जा रहा है कि निकट भविष्य में डीजल और पैट्रोल की कीमतों में भी बड़ी वृद्धि हो सकती है। भारत में गैस और तेल कंपनियों द्वारा इन पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों का निर्धारण करती हैं भारत सरकार अपने टैक्स आदि में कमी करके उपभोक्ताओं को थोड़ा सा राहत दे सकती है लेकिन पैट्रोलियम कंपनियों द्वारा घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में की गई बेतहाशा वृद्धि ने उपभोक्ताओं पर असर तो डाल ही दिया है लेकिन भारत में बड़ी चिंता देश मे लगभग तीस प्रतिशत आबादी वाले उस वर्ग की है जो दिहाड़ी के माध्यम से आर्थात रोज मजदूरी आदि के माध्यम से अपनी दैनिक जरूरत को पूरा करते हैं उन पर महंगाई के बड़े असर का है।

पैट्रोलियम पदार्थों की यदि कीमतों में वृद्धि होगी तो मंहगाई में भी बढोत्तरी होगी जिसका सीधा असर दिहाड़ी करने वाले गरीब लोगों पर होगी आज हर व्यक्ति यही चाहता है कि उनके जीवन पर मंहगाई असर ना डाल पाये लेकिन वैश्विक हालात इस ओर इशारा जरूर कर रहे हैं कि हमें महंगाई के और झटकों के लिए तैयार रहना होगा! सम्पादकीय अजय तिवाड़ी।

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...