रंगोत्सव रंग पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह रंगपर्व आप सभी के जीवन में विभिन्न रंगों की आभा लेकर आए तथा संपूर्ण विश्व में शान्ति एवं खुशियां व्यापत हों और विश्व में चल रहे सभी युद्ध समाप्त हो जाए इसी मंगल कामना के साथ आप सभी को स्व रचित कविता ‘मानव रंग’ के साथ रंग पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
'मानव रंग'
रंगो के इस रंग पर्व में,
सब रंग आज सजाते हैं ।
सारे रंगों के मिश्रण से,
एक मानव रंग बनाते हैं ।।
मानव रंग में सबको रंग कर,
रंग पर्व होली मनाते हैं ।
मानव रंग में सबको रंग कर,
रंग पर्व होली मनाते हैं ।।
उस रंग में हो सारी खुशियां,
उस रंग में हो उम्मीदें,
उस रंग में हो सबकी आस,
सारे रंगों में हो वह खास।
पोंछकर आंखों के मोती,
खुश सबको कर जाते हैं।
खुशियों की पिचकारी लाकर,
बस खुशियां बरसाते हैं ।
रंगों के इस………
उस रंग में उल्लास अधिक हो,
सबको उससे आस अधिक हो। आम नहीं वह खास रंग हो,
सबके पास बस वही रंग हो।
उषा काल सा शांत रंग हो।
पूर्णिमा सा रैन संग हो।
हर पहर का रंग अलग हो।
आठ पहर का संग अलग हो।।
रंगों के इस…….
मानव रंग में रंग हो सारे,
नीले, पीले प्यारे – प्यारे,
हरे बैंगनी की आभा से,
चमके मानव रंग न्यारे,
पीले रंग से आए खुशियां,
सफेद शांति लेकर आए ।
इस धरा के युद्ध मिटाए,
शांत धरा को अब कर जाए ।
सारे विश्व को रंग कर इसमें,
हर्षोल्लास अब आ जाए ।
सारे रंगों को रंग कर इसमें,
हर्षोल्लास अब आ जाए ।।
रंगों के इस रंग पर्व में,
सब रंग आज सजाते हैं ।
सारे रंगों के मिश्रण से,
एक मानव रंग बनाते हैं।
मानव रंग में रंग कर सबको,
रंग पर्व होली मनाते हैं ।
रंग पर्व होली मनाते हैं ।।
डॉ. अनुराग शर्मा,
असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य, राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड
8279997284, 9411038633
dranuragsharma.1@gmail.com



