राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में विज्ञान दिवस का आयोजन

Date:

Share post:

आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में विज्ञान संकाय के तत्वाधान में विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश चन्द्र जी की प्रेरणा स्वरूप विज्ञान दिवस के कार्यक्रम में भाषण एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

भाषण प्रतियोगिता का विषय विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका रहा जिसमें यश नेगी प्रथम, शालिनी द्वितीय तथा शिखा देवरानी तृतीय स्थान पर रही। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में यश नेगी तथा अनुभव नेगी प्रथम स्थान अमन डोबरियाल तथा ललित मोहन जोशी द्वितीय स्थान तथा शिखा देवरानी एवं शालिनी तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में गणित विभाग के प्रभारी प्रो. अशोक कुमार मित्तल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। रसायन विभाग के प्रभावी प्रो. विमल कुकरेती ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। जंतु विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. अंजु थपलियाल ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिवाकर बौद्ध ने छात्र छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. दीपाली रतूड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भरत सिंह बिष्ट, डॉ. किशोर, बलवंत सिंह नेगी, सुमन नेगी, जितेंद्र, अजय रावत, रविन्द्र गुसाईं, श्रीमति रानी तथा विज्ञान संकाय के समस्त छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...