कोटद्वार: कोटद्वार में ट्रक ड्राइवर ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर युवक की मौके पर हुई मौत: कोटद्वार भाबर क्षेत्र के अन्तर्गत मालनी नदी पुल पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने झंडीचौड निवासी युवक जो कि पौड़ी जिले के रिखणीखाल विकास खण्ड में कार्यरत हैं को टक्कर मार दी, प्रत्यक्षदर्शी लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोर की थी कि वाइक सवार युवक का हैलमेट चकनाचूर हो गया जबकि बाइक बीस मीटर से अधिक दूर उछल कर गिरी युवक सौरभ आर्य की इस दुर्घटना में मौत हो गई, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर वाहन को सीज कर दिया है।सांकेतिक चित्र। वाहन दुर्घटना।






