*कोटद्वार: गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार की ज्वलंत समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने युवा नेता विजय रावत के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन*

Date:

Share post:

विगत दिवस कण्वाश्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार विधायिका रितु खंडूरी के आने की सूचना मिलने पर कोटद्वार जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विजय रावत के नेतृत्व में कई समय से रुके हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर जैसे अंकिता भंडारी को न्याय मिले,अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज के निगरानी में हो ,लालढ़ाग चिल्लरखाल मार्ग अति शीघ्र बने, मेडिकल कॉलेज का निर्माण अति शीघ्र हो,कण्वाश्रम पर्यटक स्थल का निर्माण अति शीघ्र हो ,नगर निगम द्वारा कोई भी टैक्स न लगाया जाए ,हाउस टैक्स/ संपत्ति टैक्स/सीवर टैक्स आदि कोई भी टैक्स न लगाया जाए, बिजली के स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाये, जो स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं उनको हटाया जाए,पुराने मीटर लगाए जाये, एडीबी द्वारा तोड़ी गई सभी सड़कों का निर्माण का अति शीघ्र किया जाए, अग्नि वीर/अग्निपथ योजना वापस हो, पुरानी भर्ती बहाल की जाये, अन्य मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस भारी वर्षा में विरोध प्रदर्शन करने के लिए पहुँचे, मुख्यमंत्री के न आने से यूथ कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार, धामी सरकार के खिलाफ नारे मारते हुए विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार विधायिका रितु खंडूरी का विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में कोटद्वार जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विजय रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ महासचिव शुभम सुयाल, मनीष चातुरी ,आकाश नेगी ,अंकित नेगी, अंजलि, दीप ,अंकुर ,मनीष, सौरव रावत, आदिल, आदि शामिल थे।

Related articles

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...