राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में स्वीप क्लब के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन ।

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में स्वीप क्लब के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में प्राचार्य प्रो हरिश्चंद सर के दिशा निर्देशन में स्वीप के अंतर्गत 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाना है के क्रम महाविद्यालय में दिनांक 13 जनवरी 2026 को स्लोगन, निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिवाकर बौद्ध जी के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस तथा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सम्पूर्ण जानकारी छात्र छात्राओं के साथ साझा की गई । डॉ बौद्ध ने छात्र छात्राओं को स्वच्छ, सुगम मतदान हेतु जागरूक भी किया । कार्यक्रम संयोजिका डॉ. कविता अहलावत ने स्वीप क्लब की प्रासंगिकता पर व्याख्यान दिया तथा छात्र छात्राओं से मतदान में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने का विचार दिया। वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. अनुराग शर्मा ने मतदान को प्रजातंत्र का आधार बताया तथा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके छात्र छात्राओं से वोटर कार्ड बनवाने तथा मतदान में प्रतिभाग करने के लिए कहा साथ ही उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के सरकार के प्रयासों की भी सराहना की । स्लोगन प्रतियोगिता का विषय “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” था। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संतोषी बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर,
द्वितीय स्थान साक्षी गुसाईं बी. एस. सी. द्वितीय सेमेस्टर तथा
तृतीय स्थान रिया बी.कॉम.द्वितीय सेमेस्टर एवं स्वाति बी. ए. चतुर्थ सेमेस्टर रही।
निबंध प्रतियोगिता का विषय “सुगम मतदाता सबका सम्मान”था। जिसमें
प्रथम स्थान शालिनी बी. एस. सी. चतुर्थ सेमेस्टर,
द्वितीय स्थान नेहा बी. ए. चतुर्थ सेमेस्टर तथा
तृतीय स्थान संतोषी बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
आज के कार्यक्रम की तृतीय एवं अंतिम प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता थी। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय Cleen election – Green Election.”था। इस प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान स्वाति बी. ए. चतुर्थ सेमेस्टर,
द्वितीय स्थान अनीषा आर्य बी. कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर तथा
तृतीय स्थान प्रीति बी. कॉम. द्वितीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
तीनों प्रतियोगिताओं के लिए महाविद्यालय में निर्णायक मंडल का गठन किया गया जिसमें स्लोगन प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में प्रो. अशोक कुमार मित्तल, प्रो विमल कुकरेती तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री भारत सिंह रावत जी रहे।
निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ अंजू थपलियाल, डॉ गीता तथा डॉ दीप्ति मैठाणी रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री भरत सिंह बिष्ट जी, श्री बलवंत सिंह नेगी जी तथा श्री आशीष धीमान जी रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
स्वीप क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रो अशोक कुमार मित्तल, प्रो विमल कुकरेती, डॉ अंजू थपलियाल, डॉ गीता डॉ दीप्ति मैठाणी, श्री भरत सिंह रावत, श्री भरत सिंह बिष्ट, श्रीमति आकांक्षा बिष्ट,श्री बलवंत सिंह नेगी, श्री आशीष धीमान, अजय रावत, जितेंद्र, रानी, संजय कंडारी, रविन्द्र गुसाईं तथा अनेक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Related articles

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...

विश्व प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

बूढ़ाकेदार/टिहरी। उत्तराखंड के सिंचाई राज्य मंत्री ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि,...

*देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा,सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति*

देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा देवप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिनगर ग्रामीण...