राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर में एसएमसी व पीटीए की एक सयुंक्त बैठक आयोजित

Date:

Share post:

समग्र शिक्षा के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर में एस एम सी व पी टी ए की एक सयुंक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाले जंगली जानवरों के हमलो से अभिभावकों व बच्चों की सुरक्षा, आगामी प्री. बोर्ड,बोर्ड व वार्षिक परीक्षा के लिए बच्चों की तैयारी हेतु अभिभावकों को जागरूक करना था।एस एम सी इस बैठक में आसपास के गांवो बागी,तैड़ी,पोगठा,हतनूड़ मैठाणा व उमन आदि से आने वाले बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को समूह में जाने के लिए कहा गया।

क्षेत्र के पूर्व प्रधान दीपचंद शाह ने जो बच्चे दूर-दूर से आते हैं वह जिनका रास्ता घने जंगलों से होकर गुजरता है वहां के अभिभावको कुछ दूर तक छोड़ने का निवेदन किया।पूर्व प्रधान ने अनेक समस्याओं पर अपने विचार रखते हुए जंगली जानवरों के हमले से बचने व जागरूक होने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं के सम्बन्ध में अभिभावक को बताया तथा ग्राम पंचायत की और से दी जाने वाली हर संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया।

राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह ने अभिभावकों को समय-समय पर विद्यालय में आकर बच्चों के अध्ययन में आने वाली विभिन्न समस्याओं को दूर करने तथा उनसे बचने के लिए अभिभावकों से भी विचार मांगे।विद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी बच्चों की सुरक्षा के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में सुरेश चन्द्र भट्ट,मलखान सिंह,ऋचा ध्यानी आदि शिक्षक भी उपस्थित थे।

Related articles

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...

विश्व प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

बूढ़ाकेदार/टिहरी। उत्तराखंड के सिंचाई राज्य मंत्री ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि,...

*देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा,सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति*

देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा देवप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिनगर ग्रामीण...