राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन।

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन।
आज दिनांक 1.12.2025 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में “एड्स – जानकारी, जागरूकता एवं समाधान” विषय पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । विश्व एड्स दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्कवर उत्तराखण्ड से श्री अंबेश पंत जी रहे उन्होंने विश्व एड्स दिवस पर एड्स जागरूकता पर विचार प्रेषित किए तथा छात्र/ छात्राओं से मन लगाकर पढ़ने और अच्छा इंसान बनकर समाज में अच्छे कार्य करने के लिए कहा। राष्ट्रीय सेवा योजना की संयोजिका डॉ. गीता रावत शाह मैडम ने एड्स से संबंधित जानकारी साझा की तथा एड्स से बचाव हेतु दिशा निर्देश दिए। रेड क्रॉस की संयोजिका डॉ.इंदु मलिक मैडम ने रेड क्रॉस पर प्रकाश डाला तथा विश्व एड्स दिवस को मनाने के कारणों पर व्याख्यान दिया। विश्व एड्स दिवस पर आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में 4 छात्र/छात्राओं की टीम बनाई गई। महाविद्यालय के कला, वाणिज्य तथा विज्ञान संकाय के छात्र/छात्राओं की कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रारंभिक चरण में अंकों के आधार पर कुल 3 टीमों का चयन किया गया । 3 चयनित टीमों से विभिन्न राउंड जैसे एड्स का इतिहास, एड्स निरोधक कार्यक्रम, एड्स बचाव में संस्थाओं का योगदान तथा एड्स की वैश्विक एवं भारत की वर्तमान स्थिति आदि पर प्रश्न किए गए। अंतिम परिणाम के आधार पर टीम अ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें आकृति बिष्ट, सोनिया, हिमेंद्र तथा रोहित शामिल थे। टीम सी द्वितीय स्थान पर रही जिसमें दिव्यांशु, मयंक, विनीत तथा प्रज्वल पटवाल शामिल थे। टीम बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिसमें अनुष्का, मनीषा, संतोषी तथा सिया शामिल थे। क्विज प्रतियोगिता में तीनों टीमों के अतिरिक्त अन्य छात्र/ छात्राओं से भी प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने पर उनको सम्मानित भी किया गया। क्विज़ प्रतियोगिता तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनुराग शर्मा द्वारा किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अंबेश पंत जी को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र गान का मंचन किया गया। कार्यक्रम में प्रो. अशोक कुमार मित्तल, डॉ. गीता रावत, डॉ. इंदु मलिक, डॉ.अनुराग शर्मा, सुमन नेगी, रविन्द्र, संजय कंडारी, जितेंद्र, तथा अनेक छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Related articles

भैरवगढ़ी मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में कीर्तिखाल गांव की सुरम्य पहाड़ियों में, लैंसडाउन के निकट स्थित...

*कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र छात्राओं...

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् परीक्षा, रामनगर में सफल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रिय मेधावी छात्र/छात्राओं,जय हिन्द। उत्तराखण्ड विद्यालयी...

*कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट के छात्र छात्राओं ने उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल तथा इण्टर मीडिएट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया*

कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट में बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राओं ने लहराया श्रेष्ठता का परचम 88.2 अंक...

*दुगड्डा: सुखपाल शाह बने किसान सलाहकार समिति दुगड्डा ब्लॉक के अध्यक्ष*

कृषि विभाग उत्तराखंड के आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि सूचना केंद्र कोटद्वार में आज ब्लॉक दुगड्डा के किसनो...