शिवालिक नगर स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटद्वार में स्पोर्ट्स मीट के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छात्र–छात्राओं ने बढ़–चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक अजयपाल सिंह रावत, मुख्य अतिथि श्री चन्द्रमोहन सिंह (ए०एस0पी0 कोटद्वार, विशिष्ट अतिथि सुमित रावत (नेशनल फुटबॉल कोच), श्री श्याम सिंह ढांगी (स्टेडियम इंचार्ज), अति विशिष्ट अतिथि श्री सत्यप्रकाश थपलियाल (अध्यक्ष, लोक सेवा एवं सांस्कृतिक मंच), श्री धीरेन्द्र सिंह कण्डारी (कोच, कोटद्वार) तथा बी०एम० गुसांई (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित करकिया गया।
छात्रों ने खेल और विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया उत्साह और प्रतिभा

तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। ए०एस0पी0 चंद्रमोहन सिंह ने छात्र–छात्राओं को खेल के महत्व को बताते हुए बताया कि शिक्षा के साथ–साथ खेलों का जीवन में अत्यधिक महत्व है। आज अनुशासन का बहुत महत्व है। खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं। जीवन में खेलों का महत्व कहीं कम नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- कोटद्वार: ज्ञान भारती स्कूल ने धूमधाम से मनाया बाल दिवस

साथ ही बच्चों को साइबर अपराध के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी तथा बताया कि साइबर अपराध एक अपराध है जिसमें इंटरनेट, कंप्यूटर, मोबाइल फोन या किसी डिजिटल प्रणाली का प्रयोग करके अपराध को अंजाम दिया जाता है। जैसे — व्यक्तिगत डाटा चोरी करना, बैंक खातों से पैसे निकालना, असली सामान बेचना, या सरकारी वेबसाइट हैक करना आदि। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी नेगी ने बताया कि स्पोर्ट्स मीट के अन्तर्गत कबड्डी, बॉलथ्रो, बैडमिंटन, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं और विज्ञान मॉडल्स में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्री–प्राइमरी में नर्सरी क्लास से बैलून रेस में अंबिका, अक्षत एवं आदित्य, एल.के.जी. क्लास से पेपर रेस में शिवानी, श्रेय एवं अनिल एवं यूकेजी/किंडरगार्टन क्लास से पेपर रेस आयोजित की गई जिसमें आरव, शिवानी एवं विवेक क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
अनुशासन, नवाचार और खेल भावना से सराबोर रहा कार्यक्रम
प्राइमरी में टोपी रेस में कक्षा 1 से सोनम, कक्षा 2 से कृत्यांश तथा कक्षा 1 से आरोह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सी रेस में बालक वर्ग में कक्षा 6 से नीरज एवं बालिका वर्ग में कक्षा 4 से सुशीला रावत, कक्षा 5 से श्रेया तथा कक्षा 4 ने दिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। टोपी रेस में कक्षा 3 से आरवी, कक्षा 3 से अभिषेक तथा कक्षा 2 से देवेन्द्र ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रस्सी रेस में तथा टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जूनियर बालक वर्ग में कक्षा 8 के ऋषभ ने विजय प्राप्त की। सीनियर वर्ग में कक्षा 12 में अमन विजय प्रथम रहे। सीनियर बालिका वर्ग में कक्षा 12 की स्तेलिन ने विजय प्राप्त की।
विज्ञान और खेल के संगम ने बच्चों में भरा आत्मविश्वास और ऊर्जा
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग से तेजपाल हाउस विजयी रहा जबकि जूनियर बालक तथा बालिका वर्ग में रमन हाउस ने बाजी मारी। बैडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा 12 का आयुषकोटनाला विजयी रहा।
मुख्य अतिथियों ने बच्चों के नवाचार और खेल भावना की सराहना की
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुपम सिंह रावत द्वारा उक्त प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र–छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के डायरेक्टर श्री अमय रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त ज्ञान भारती विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
ज्ञान भारती स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
शिवालिक नगर स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटद्वार में छात्र–छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक श्री अनुपम सिंह रावत, मुख्य अतिथि श्री सत्यप्रकाश थपलियाल (अध्यक्ष, लोक सेवा एवं सांस्कृतिक मंच), विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना भारद्वाज (लोक सेवा प्राध्यापिका) एवं श्री विजेंद्र सिंह नेगी (लोकप्रिय प्राध्यापक), अति विशिष्ट श्रीमती एकता रावत (प्रधानाचार्य पब्लिक स्कूल), प्रेम सिंह रावत (वरिष्ठ अभियंता स्टेडियम), करुणेश कुकरेती (प्रधान हिमालयन कन्वेंट एकेडमी), एवं भुवनमोहन गुसाईं (सेवानिवृत प्रधानाचार्य) के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
खेल मैदान से विज्ञान प्रयोगशाला तक छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का गौरव
तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सत्यप्रकाश थपलियाल ने छात्र–छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि विज्ञान वर्तमान समय में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, विज्ञान के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। विज्ञान ने ही आधुनिक युग के लिए हमें अपनी से जोड़ रखा है।
प्रतिभाओं की चमक से दमका ज्ञान भारती स्कूल परिसर
विद्यालय के प्रबंधक श्री अजयपाल सिंह रावत ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी एक ऐसा आयोजन है जिसमें छात्र–छात्राएं अपने वैज्ञानिक परिकल्पनाओं, मॉडल और प्रयोगों को प्रदर्शित करते हैं। यह विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं और आविष्कारों का आम जनता के सामने पेश करने का एक माध्यम है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विज्ञान की प्रगति को जिन्दा रखना और समझ को बढ़ाना, रचनात्मकता को प्रोस्ताहित करना और छात्रों में समस्या–समाधान की कौशल का विकास करना है।
खेल, शिक्षा और वैज्ञानिक सोच का बेहतरीन संगम
विद्यालय की प्रधानाचार्या शिवानी नेगी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं द्वारा क्रियाशील एवं आधिकारिक मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया। प्री–प्राइमरी में नर्सरी तथा एल.के.जी. यूकेजी से विभिन्न प्रकार के मॉडल्स का निर्माण किया गया।
विद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और नवाचार का माहौल
प्राइमरी में मॉडल प्रदर्शनी में क्रमशः कक्षा 1 से प्रथम स्थान शिवानी, कक्षा 2 से हिमांशु, कक्षा 3 से अन्वी तथा कक्षा–1 की फिजिक्स प्रतियोगिता प्रमुख ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक जूनियर में कक्षा–7 से सौम्या, कक्षा–8 से आर्यन एवं कक्षा–6 से हर्ष राणा मूल्य क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कक्षा–12 से क्रियाशील मॉडल में आयुष कोटनाला, कक्षा–10 मानसी एवं कक्षा–11 से नम्रता रावत तथा आधिकारिक मॉडल में कक्षा–12 से कनिका तिवारी, कक्षा–11 से नयन तथा कक्षा–12 से अर्पणा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत ने उक्त प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र–छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
निर्णायक मण्डल में उपस्थित रहे , श्रीमती ऊषा रावत (प्रधानाचार्य नारायण पब्लिक स्कूल), तथा श्री विवेक कुकरेती (जेईपीओ इंटर कॉलेज)।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के डायरेक्टर श्री अभय रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त ज्ञान भारती विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।



