सामाजिक विज्ञान महोत्सव” तथा “प्रोजेक्ट आधारित बाल-मेले” का भव्य आयोजन – विकासखण्ड यमकेश्वर

Date:

Share post:

ब्लॉक स्तरीय “सामाजिक विज्ञान महोत्सव-2025” तथा “प्रोजेक्ट आधारित बाल मेले” का आयोजन राजकीय इण्टर कॉलेज – लक्ष्मणझूला के प्रांगण में भव्य तरीके से किया गया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान शिक्षण हेतु सामुदायिक सेवा, भ्रमण, भाषण, चिन्तनशील, निबन्ध, परियोजना कार्य, मॉडल और कलाकृतियाॅं बनाने सम्बन्धी प्रोजेक्ट आदि गतिविधियाॅं प्रस्तावित की गई हैं।

इसी आलोक में विद्यालय स्तर से लेकर संकुल, ब्लॉक तथा जिला स्तर के साथ-साथ राज्य स्तर तक विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में सामाजिक विज्ञान विषय की समझ विकसित करने हेतु “सामाजिक विज्ञान महोत्सव” की संकल्पना की गई है।
विकासखण्ड यमकेश्वर में इस प्रकार के महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी के०एस० टोलिया तथा प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज लक्ष्मणझूला के द्वारा वर्तमान परिपेक्ष में सामाजिक विज्ञान विषय के महत्व तथा उसके अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं क्रियाकलापों पर उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं से महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए।

ब्लॉक समन्वयक श्री मनोज राणा जी द्वारा अवगत कराया गया कि, ब्लॉक स्तर से पूर्व विद्यालय स्तर तथा संकुल स्तर पर सामाजिक विज्ञान महोत्सव के अन्तर्गत सम्मिलित सभी प्रतियोगिताओं को निर्धारित समय के अन्तर्गत सम्पन्न करवाने पश्चात आज, संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों द्वारा ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग किया जा रहा है।

कार्यक्रम को आयोजित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अध्यापक श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा अवगत कराया गया कि, सामाजिक विज्ञान विषय में रुचि उत्पन्न करने तथा सामाजिक विज्ञान विषय हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति में निर्धारित किए गए लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियाॅं, जो कि एक प्रकार से कक्षा-कक्ष का ही भाग हैं, एक महोत्सव के रूप में उत्कृष्ट विचारों, कार्यों और गतिविधियों को साझा करने के लिए इस प्रकार के महोत्सव की संकल्पना की गई है।

विज्ञान, गणित विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट का समन्वय कर रही विज्ञान अध्यापिका श्रीमती कुसुम चौधरी द्वारा भी उपस्थित बच्चों को कार्यक्रम के महत्व और क्रियान्वयन पर विस्तार से समझाया गया।
“सामाजिक विज्ञान महोत्सव” के अन्तर्गत निर्धारित थीम्स पर बच्चों द्वारा चल व अचल मॉडल प्रस्तुत किए गए जिनमें बड्यूण संकुल के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर की प्रीती ने प्रथम स्थान, नीलकण्ठ संकुल से राजकीय इण्टर कॉलेज लक्ष्मणझूला की चन्द्रकला ने द्वितीय तथा किमसार संकुल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामजीवाला के सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सामाजिक विषयों को लेकर निर्धारित थीम्स पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बड्यूण संकुल के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर की तन्वी बडोला ने प्रथम स्थान, नीलकण्ठ संकुल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मराल की मानसी ने द्वितीय स्थान तथा किमसार संकुल की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तिमल्याणी की दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सामाजिक विज्ञान के अन्तर्गत आयोजित “क्विज प्रतियोगिता” में मागथा संकुल के राजकीय इण्टर कॉलेज तिलधारखाल के आयुष ने प्रथम स्थान, बड्यूण संकुल के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर के मनन ने द्वितीय तथा गैण्डखाल संकुल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरासू के अनिकेतन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
“सामाजिक विज्ञान महोत्सव” के साथ-साथ पहली बार “प्रोजेक्ट आधारित बाल मेले” का आयोजन कर विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषय में निर्धारित थीम्स पर बच्चों द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी आयोजित की गयी।
विज्ञान विषय के अन्तर्गत मागथा संकुल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिगड्डी के रितेश और राशि द्वारा प्रथम स्थान, बड्यूण संकुल के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर के मनन और अनुज के ने द्वितीय स्थान तथा नीलकण्ठ संकुल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घट्टूगाड के रोहन और दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित विषय के अन्तर्गत निर्मित प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में बड्यूण संकुल के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर के अंशिका और गरिमा ने प्रथम स्थान, नीलकण्ठ संकुल के उच्च प्राथमिक विद्यालय घट्टूगाड की सोनम और वंशिका ने द्वितीय स्थान तथा गैण्डखाल संकुल के उच्च प्राथमिक विद्यालय नैल की अंशिका व ध्रुव मैठाणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामाजिक विज्ञान विषय के अन्तर्गत निर्मित प्रोजेक्ट में बड्यूण संकुल के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर के तन्वी एवं प्रीति द्वारा प्रथम स्थान, किमसार संकुल के अन्तर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामजीवाला से आरव और आराधना ने द्वितीय तथा गैण्डखाल संकुल के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरासू की सोनाली और अनुराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को श्रीमान खंड शिक्षा अधिकारी महोदय तथा प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मण झूला द्वारा पुरस्कृत किया गया। ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों द्वारा आगामी 21 नवम्बर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगाॅंव, पौड़ी गढ़वाल में प्रतिभाग किया जाएगा।
इस अवसर पर विकासखण्ड के समस्त संकुल से उपस्थित प्रतिभागी, समस्त समन्वयक संकुल संसाधन केंद्र तथा अध्यापक-अध्यापिकाओं को सम्बोधित करते हुए श्रीमान खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के०एस०टोलिया जी ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट तथा मॉडल की सराहना करते हुए इस प्रकार के आयोजनों के महत्व पर अपने विचार रखें। राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य महोदय द्वारा भी बच्चों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सामाजिक विज्ञान विषय के महत्व पर अपने विचार रखे।
अलग-अलग प्रतियोगितायों में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे विषय-विशेषज्ञ श्री गजानन पैन्यौली जी, श्री युद्धवीर सिंह जी, श्री मुकेश कुमार जी, श्री दीपक चन्द्र डिमरी जी, श्रीमती रेखा कोठियाल जी, श्री अंशुल कुमार डोभाल जी द्वारा भी बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए सम्बन्धित विषयों पर कठिन विषय-वस्तुओं को प्रदर्शनी में ही स्पष्ट करवाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी समन्वयक संकुल संसाधन केंद्र यमकेश्वर, नव नियुक्त सी०आर०पी० के साथ-साथ उपस्थित श्री के०एस० राणा, श्री मनोहर जोशी, श्री राजेंद्र सिंह नेगी, श्री जयवीर पयाल, श्रीमती सुनीता भट्ट, श्रीमती पूनम गैरोला, श्रीमती फूलबाला राॅंगड़, श्री अमित जोशी, श्रीमती रजनी बिजल्वाण आदि सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान विषय का उच्च प्राथमिक स्तर पर अध्यापन करने वाले विषय विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। महोत्सव के आयोजन सम्बन्धी समस्त व्यवस्थाएं समन्वक श्री मनोज राणा जी द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा किया गया।

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...