भारत विकास परिषद करायेगा आगामी 23 नवंबर को सामुहिक कन्या विवाह

Date:

Share post:

भारत विकास परिषद् कोटद्वार की एक बैठक मे आगामी 23 नवम्बर 2025 को सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह करने का निर्णय लिया गया तथा विवाह समारोह सम्बन्धित चर्चा की गई ।
बैठक की जानकारी देते हुए संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि आगामी 23 नवम्बर 2025 को सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह स्थान निधिबन वैंकट हाॅल, के प्राइड माॅल ,तड़ियाल चौक, देवी रोड कोटद्वार मे प्रातः10 से किया जायेगा जिसके अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओ का विवाह किया जायेगा ।उन्होंने कोटद्वार व जिले की जनता से अपील की कि यदि कोई आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति अपनी पुत्री का विवाह करना चाहता है व उसका रिश्ता हो रखा है तो वह आगामी 10 नवम्बर 2025 तक कैलाश चन्द्र अग्रवाल (9837194144 ) कोटद्वार से निम्न दस्तावेजो के साथ सम्पर्क कर सकते है ।
1- लड़के/ लड़की व माता पिता का आधार कार्ड
2- लड़के/ लड़की का आयु का प्रमाण पत्र ( हाईस्कूल मार्कशीट, प्रमाणपत्र या टी सी)
3- परिवार रजिस्टर की नकल
4- पार्षद द्वारा हस्ताक्षरित चरित्र प्रमाणपत्र
ऐसे प्रस्तावो को 10 नवम्बर 2025 तक भारत विकास परिषद कोटद्वार द्वारा आगामी 23 नवम्बर 2025 को होने वाले विवाह समारोह मे शामिल कर लिया जायेगा ।
गोपाल बंसल
प्रवक्ता

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...