*कोटद्वार: कोटद्वार के प्रतिष्ठित ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित हुई* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में युवा संसद कार्यक्रम दिनांक 28 अक्टूबर, 2025 को हुई आयोजित
दिनांक 28 अक्टूबर, 2025 को “युवा संसद” के शीतकालीन सत्र का कार्यक्रम कोटद्वार के प्रतिष्ठित विद्यालय ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह व अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में कक्षा 10 के 55 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के अध्यक्ष द्वारा संसद सत्र की औपचारिकता से हुआ। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर श्री सुभाष चंद्र चतुर्वेदी, निर्देशिका डॉक्टर श्रीमती कुमुद चतुर्वेदी एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा गौड़ का अभिनंदन एवं स्वागत किया।


सत्र की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा नवनियुक्त मंत्रियों के परिचय से हुई। प्रश्नकाल के दौरान मादक पदार्थ तस्करी,राष्ट्रीय साइबर क्राइम, यमुना प्रदूषण, विशेषाधिकार का उल्लंघन , प्राइमरी हेल्थ सेंटर, दिल्ली में की गई अवैध कॉलोनी की तोड़फोड़ आदि पर विस्तृत चर्चा की गई । साथ ही पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री कमलकांत पाटिल के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।


केंद्रीय विधि मंत्री द्वारा प्रस्तुत “वन नेशन, वन इलेक्शन” विधेयक पर भी चर्चा हुई । सत्र के अंत में सभापति ने अगली बैठक की तिथि की घोषणा की ।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व कौशल, निर्णय क्षमता, अनुशासन और सहयोग की भावना को आत्मसात किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर श्री सुभाष चंद्र चतुर्वेदी जी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सराहना की । उन्होंने “युवा संसद” कार्यक्रम के संयोजिका श्रीमती मंजू उनियाल, मंजू कुकरेती तथा उतरा बिष्ट का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित थीं।

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...