सतपुली नयारघाटी रामलीला मंचन के आठवां दिवस पर रामलीला मंचन देखने दशकों का उमड़ा शैलाब
नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली जितेंद्र सिंह चौहान के प्रतिनिधि के रूप में सेवानिवृत प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत ने किया रामलीला मंचन का शुभारंभ।
सतपुली में आयोजित रामलीला पौराणिक रामलीलाओं में से एक है।
नयारघाटी रामलीला समिति सतपुली द्वारा आयोजित 12 दिवसीय मंचन का आज आठवां दिवस का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली जितेंद्र सिंह चौहान के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सेवानिवृत प्रधानाचार्य श्री उम्मेद सिंह रावत जी ने किया हालांकि दर्शक दीर्घा में नगर पंचायत अध्यक्ष स्वयं भी एक साधारण दर्शक के रूप में दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे। पिताजी प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय सुंदर सिंह चौहान स्वर्गवासी होने के कारण उनका रामलीला मंच पर जाना उचित नहीं था। उन्होंने दर्शक दीर्घा से रामलीला समिति एवं दर्शकों का संबोधित करते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नयारघाटी सतपुली में इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन अनवरत होने चाहिए ताकि हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़ने का असवर मिलता है। उन्होंने कहा सतपुली नगर की किसी भी प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों हमेशा ही चौहान परिवार हमेशा ही आगे रहा है। और आगे भी रहेगा उन्होंने समिति को 51000 की धान राशि भेंट की आज की लीला मंचन में हनुमान जी का समुद्र लांघना,अशोक वाटिका ध्वस्त,अक्षय कुमार वध,लंका दहन,आदि दृश्यों का मंचन दिखाया गा। सीता की अभिनय में प्रीति कोली,हनुमान की भूमिका में पवन शर्मा,रावण जयदीप नेगी घना भाई, मेघनाथ प्रशांत बोठियाल, इस अवसर पर रामलीला समिति अध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट,प्रेम सिंह रावत,अमित रावत, लोकेश बर्मा,बृजमोहन रावत,संजय कुकरेती,जगदम्बा डंगवाल, संचालन अचलानंद डोबरियाल,मंच संचालन सत्यनारायण बेदी ने किया।
सतपुली: नयारघाटी रामलीला मंचन के आठवें दिवस पर प्रभु श्री राम की लीला मंचन देखने दर्शकों का उमड़ा शैलाब
Date:
Share post:



