खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन: पौड़ी में आएंगे प्रशिक्षित कोच

Date:

Share post:

अलग खबर डाटकाम:

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन: पौड़ी में आएंगे प्रशिक्षित कोच

खेल सुविधाओं का होगा विस्तार, पौड़ी में खेल संस्कृति को नयी दिशा

उत्तराखण्ड की खेल पहचान को नयी ऊँचाई देने को तैयार पौड़ी

स्थानीय युवाओं को मिलेगा अवसर, राष्ट्रीय स्तर की ओर कदम बढ़ाएंगे खिलाड़ी
जनपद पौड़ी गढ़वाल में खेल प्रतिभाओं को नयी दिशा देने और उनका कौशल निखारने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों पर जिला खेल कार्यालय द्वारा कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। पूर्व में चयनित प्रशिक्षकों की अन्य स्थानों पर तैनाती हो जाने के कारण अब यह अवसर योग्य और नए प्रशिक्षकों के लिए उपलब्ध कराया गया है।

इस पहल के अंतर्गत पौड़ी के कण्डोलिया इंडोर स्टेडियम के लिए बैडमिंटन, कण्डोलिया मैदान के लिए क्रिकेट, श्रीनगर के श्रीकोट गंगनाली स्टेडियम के लिए एथलेटिक्स, फुटबॉल और क्रिकेट तथा कोटद्वार के स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए टेबल टेनिस प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षकों की नियुक्ति से जिले के खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन और पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि पौड़ी जनपद में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें उचित अवसर और सही मार्गदर्शन देने की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों का यह चयन स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य है कि पौड़ी जनपद से निकलने वाले खिलाड़ी उत्तराखण्ड की खेल पहचान को नई ऊँचाई प्रदान करें।

जिला खेल अधिकारी जयबीर रावत ने कहा कि यह पहल केवल खिलाड़ियों को पेशेवर प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिले में खेल संस्कृति को और मजबूत बनाने तथा युवाओं के भविष्य को नयी दिशा देने का भी एक सशक्त प्रयास

Related articles

*मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू*

मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को...

*शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास* *अलग खबर डाटकाम*

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...