विकास खंड जयहरीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में प्राथमिक / जूनियर विद्यालयों की शरद कालीन/शीतकालीन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन का सफल शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर लैंसडाउन विधायक माननीय महंत श्री दलीप रावत जी मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति में खेलों का शुभारंभ किया। अन्य विशिष्ठ अथितियों में श्री एस पी नैथानी , श्री अजय अग्रवाल, श्री प्रशांत नेगी, ने भी खेल सुभारंभ में अपनी गरिमामई उपस्थिति दी। खेलों के आरंभ मैं मुख्य अतिथि वा अन्य अथितियों को का स्वागत किया गया। स्वस्ति वाचन के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा खेलों का सुभारम्भ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री अमित कुमार चंद जी के द्वारा मुख्य अतिथि महोदय का बैच अलंकरण वा पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिला पौड़ी के जनपदीय कोषाध्यक्ष श्री विपुल भंडारी जी, प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जयहरीखाल के ब्लॉक अध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद ध्यानी, मंत्री श्री चंद्रमोहन सिंह रावत , कोषाध्यक्ष श्री ताजबर टम्टा । जूनियर संगठन से ब्लाक अध्यक्ष श्री नागेन्द्र डोबरियाल मंत्री श्री मनोज रावत, कोषाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र असवाल वा जिला अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन जिला पौड़ी के अध्यक्ष श्री जगदीश राठी खेल समन्वयक दर्शन सिंह गुसाईं, खेल सह समन्वयक भावना वर्मा, सत्यपाल सिंह, राजीव थपलियाल विक्रम सिंह रावत, सीमा भारद्वाज, निधि नौटियाल, रुचि रावत, सीमा थपलियाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री दीवान सिंह रावत के द्वारा किया गया। खेलों की शुरुवात में पूर्व वर्ष की चैंपियन खिलाड़ी कु रितिका gups ग्वीलानी के द्वारा मशाल दौड़ के साथ की गई। मार्च पास्ट मैं ब्लॉक के विभिन्न 9 संकुलों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। ड्रम बैंड में gps जलेथा वा gmps जयहरीखाल ने प्रतिभाग किया। 50 मीटर बालक प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कांडई से जतिन प्रथम, आदित्य कांडाखाल द्वितीय, प्रियांशु असनखेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, 100मीटर बालिका वर्ग प्राथमिक में कुमारी खुशी जखमोला राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरूडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।





