“शिक्षक नरेश चन्द्र उनियाल को मिलेगा राष्ट्र विभूति सम्मान 2025”
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नैल गुजराड़ा, वि. क्षेत्र -यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल मे कार्यरत सहायक अध्यापक, नरेश चन्द्र उनियाल को इस वर्ष राष्ट्र विभूति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट हरिद्वार द्वारा श्री उनियाल को 2 नवम्बर 2025 को फॉनिक्स यूनिवर्सिटी, रुड़की के प्रेक्षागृह मे आयोजित सम्मान समारोह में सम्मनित किया जायेगा। उन्हें यह सम्मान शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान हेतु दिया जायेगा।
कार्यक्रम समन्वयक, शिक्षक संजय वत्स ने बताया कि योगेश शिक्षा, कला, संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट हरिद्वार एवं फॉनिक्स यूनिवर्सिटी रुड़की के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में देश भर से शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति, ज्योतिष, पत्रकारिता एवं कृषि के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभूतियों का सम्मानित किया जायेगा।






