सतपुली(बांघाट) :बांघाट पुल में फिसल रहे वाहन, कुछ समय पूर्व विभाग ने किया था मरम्मत का कार्य

Date:

Share post:

बांघाट पुल में फिसल रहे वाहन

सतपुली के निकट बांघाट में लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड द्वारा बांघाट में स्थित पुल का जीर्णोद्धार / रिपेयरिंग की गई थी, जिसमें विभाग द्वारा सीमेंट की जगह लोहे की टाइल्स/पैच लगाये गये लेकिन पुल पर पानी गिरने के साथ ही काई लग जाने से फिसलन की स्थिति बन गई है जिससे कई दुपहिया वाहन चालक पुल पर फिसल रहे हैं,

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोकनिर्माण विभाग पुल से लोहे के पैच/टाइल्स हटा कर सीमेंट से निर्माण करे जिससे कि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना ना हो, पुल से हर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, मैक्स वाहन चालकों का कहना है कि बरसात के दिनों में पुल पर से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है, तथा ब्रैक उपयोग करने पर वाहन घिसट कर आगे चला जाता है जिससे कि दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है लोगों का कहना है कि सम्बंधित विभाग उक्त पुल पर यथाशीघ्र संज्ञान ले तथा लोहे की जगह सीमेंट का उपयोग किया जाना चाहिए।

Related articles

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...

विश्व प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

बूढ़ाकेदार/टिहरी। उत्तराखंड के सिंचाई राज्य मंत्री ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि,...

*देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा,सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति*

देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा देवप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिनगर ग्रामीण...