बालाजी दर्शन यात्रा गुरूप कोटद्वार का 50 सदस्यीय दल श्री माता वैष्णो देवी व शिवखोड़ी के दर्शन कर सकुशल कोटद्वार पहुँचा

Date:

Share post:

श्री बालाजी दर्शन यात्रा गुरूप कोटद्वार का 50 सदस्यीय दल श्री माता वैष्णो देवी व शिवखोड़ी के दर्शन कर सकुशल कोटद्वार पहुँचा

श्री बालाजी दर्शन यात्रा गुरूप कोटद्वार का 50 सदस्यीय दल श्री माता वैष्णो देवी और शिवखोडी दर्शन कर शुक्रवार को सकुशल कोटद्वार पहुँचा
यात्रा गुरूप के प्रमुख सुशील भाटिया ने बताया कि 15 जून को सभी भक्तजनो ने श्री बालाजी मन्दिर कोटद्वार से बस द्वारा हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया।हरिद्वार से रेल द्वारा माता वैष्णो देवी यात्रा शुरू करी। 16 जून को कटरा पहुंच कर माता रानी के दर्शन के लिए पैदल चढ़ायी शुरू करी रात्रि 11 बजे माॅ वैष्णो रानी के दर्शन कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। 17 जून को भैरो बाबा के दर्शन कर वापसी कटरा पहुँचे। अगले दिन बस से रियासी जिले मे स्थित सियाड बाबा के दर्शन किये उसके बाद चिल्ड्रन पार्क, नौ देवी गुफा के दर्शन कर पिकनिक स्पॉट पर मौज मस्ती करी इसके बाद जीतौ बाबा मन्दिर के दर्शन कर वापसी कटरा पहुँचकर बाजार मे खरीदारी कर रात्रिविश्राम किया।19 जून को बस से शिवखोड़ी दर्शन के लिए गये शिवखोडी में पुराने वाले रास्ते से भोले बाबा और माँ पार्वती के के दर्शन कर जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान किया।जम्मू से ट्रेन द्वारा कोटद्वार पहुंचे।
यात्रा दल में मोनिका भाटिया, सुखम, आदित्य, राजेश जागड़ा, सुनीता, साहिल, रितिका,सुनील अग्रवाल, रोशन लाल,अमन अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, रजत पुरी,प्रेम सिंह, कुसुम कुकरेती, शोभा,गीता,अलका,पायल,सागर,अंश,आनदी देवी,अक्षी, सुषमा,ललिता,कंचन,जय श्री, गौदाम्बरी,अनीता,प्रतीक्षा,बबीता,मोहित,सुप्रिया,मिल्की, अनिरुद्ध, अनिका,मिवान,किरन नेगी,गौरी देवी,रानी,कुसुम उप्रेती ,पुष्पा बिष्ट, सतीश,प्रदीप बिष्ट आदि भक्तजन सम्मिलित रहे

Related articles

भैरवगढ़ी मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में कीर्तिखाल गांव की सुरम्य पहाड़ियों में, लैंसडाउन के निकट स्थित...

*कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र छात्राओं...

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् परीक्षा, रामनगर में सफल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रिय मेधावी छात्र/छात्राओं,जय हिन्द। उत्तराखण्ड विद्यालयी...

*कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट के छात्र छात्राओं ने उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल तथा इण्टर मीडिएट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया*

कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट में बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राओं ने लहराया श्रेष्ठता का परचम 88.2 अंक...

*दुगड्डा: सुखपाल शाह बने किसान सलाहकार समिति दुगड्डा ब्लॉक के अध्यक्ष*

कृषि विभाग उत्तराखंड के आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि सूचना केंद्र कोटद्वार में आज ब्लॉक दुगड्डा के किसनो...