*यमकेश्वर:न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रतियोगिताएं सम्पन्न*। *अलग खबर*

Date:

Share post:

न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रतियोगिताएं सम्पन्न।

  विकास क्षेत्र यमकेश्वर के रा०उ०मा०वि० परंदा में दिनांक 03.अप्रैल,2025 से दिनांक 04.अप्रैल, 2025 तक न्याय पंचायत (बंचूरी) स्तरीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदयीमान उन्नयन 2025 छात्रवृति योजना के अंर्तगत शारीरिक दक्षता में 8 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई गई। 

     नोडल अधिकारी संयोजक श्रीनंद डोबरियाल प्रधानाचार्य रा०उ०मा०वि० परंदा के द्वारा प्रथम सत्र में मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात प्रतियोगिताओ से संबंधित दिशा निर्देश सभी के सम्मुख प्रस्तुत किए गए, उपस्थित सभी छात्र,छात्राओं शिक्षक,शिक्षिकाओं का अभिवादन कर स्वागत किया गया। एवं प्रतियोगिताएं प्रारंभ करने की घोषणा के साथ ही पंजीकरण करने को कहा गया। 

    प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में व्यायाम शिक्षक जगपाल सिंह रा०उ०मा०वि० परंदा, रोहित चौहान, रा०उ०मा०वि० चोपड़ा मल्ला, प्रवीन कुमार रा०इ०का० बनचुरी ने सभी न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओ का सफलता पूर्वक चयन कर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया। 

   न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओ के सफल आयोजन, संचालन, निर्णायक मण्डल, लेखन मण्डल, भोजन व्यवस्था आदि में न्याय पंचायत संकुल बनचूरी के शिक्षक, शिक्षिकाओं में सी०आर०सी० समन्वयक अमित जोशी, विपिन कुमार बिष्ट, जगपाल सिंह, श्रीमती नीलम जोशी, परिमुक्ता रावत, चंद्र मोहन सिंह, गिरीश रावत, प्रिय प्रकाश शर्मा, मायाराम, दिवाकर गौड़, आशा बड़ोलाा, सुमन बाला नैथानी, साधना रावत, पवन कुमार, नरेश चंद्र, लक्ष्मी, सुधीर डोबरियाल, संदीप सिंह नेगी उपस्थित रहे।

Related articles

*कोटद्वार में खोह नदी के पास अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पौड़ी पुलिस ने किया सीज।गाड़ीघाट निवासी तोताराम का ट्रैक्टर हुआ सीज*

कोटद्वार में खोह नदी के पास अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पौड़ी पुलिस ने किया सीज। वरिष्ठ...

*प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने पर भाजपा का पलटवार, महेंद्र भट्ट और ऋषि कण्डवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ विरोध...

प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने पर भाजपा का पलटवार, महेंद्र भट्ट और ऋषि कण्डवाल के...

संपादकीय: जन आंदोलन या राजनीतिक अवसर? पेपर लीक पर गरमाई सियासत

संपादकीय: जन आंदोलन या राजनीतिक अवसर? पेपर लीक पर गरमाई सियासत देशभर में लगातार सामने आ रही पेपर लीक...

*हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित*

हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कोटद्वार, 21 जुलाई...