विविधता में एकता से सराबोर रहा राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कोटलमंडा का वार्षिकोत्सव।
पौड़ी जनपद के द्वारीखाल विकास क्षेत्र के अंतर्गत 26 मार्च 2025 को रा०आ०प्रा०वि० कोटलमंडा का वार्षिकोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से हुआ, जिसमें छात्र/ छात्राओं, विद्यालय परिवार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति तीनों का सुंदर समन्वय स्थापित हुआ, विविधता में एकता की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम जिसमें विकास क्षेत्र द्वारीखाल के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ० सुरेंद्र सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में एवं बी०आर०सी० समन्वयक मानवी कोटनाला उपस्थित रहे, मुख्य अतिथि महोदय द्वारा मां शारदे के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया, सरस्वती वंदना स्वागत गान के उपरांत छात्र, छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मनमोह लिया, जिसमें योगा, मोबाइल की लत, राजस्थानी नृत्य घूमर, गढ़वाली हास्य नाटिका, ढांगा रे ढांगा रे, मयूरी नृत्य, मधुराष्टक नृत्य, फूल देई कार्यक्रम, सामुदायिक सहभागिता के तहत मां बेटी की प्रस्तुति, विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रस्तुत कठपुतली नृत्य, इत्यादि विभिन्न कार्यक्रमों ने उपस्थित जन समूह का मनमोहन लिया, इसके उपरांत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आशा बुडाकोटी द्वारा विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की गई, महिला मंगल दल कोटलमंडा, गहड़, सोलिया, बैरगांव, के सभी पदाधिकारी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे, राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल के प्रधानाचार्य श्री इंद्रपाल ने अपनी संबोधन में विद्यालय की उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र करते हुए विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति की प्रशंसा की, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने बढ़,चढ़कर हिस्सा लिया, इस कार्यक्रम में विकास क्षेत्र द्वारीखाल के विभिन्न विद्यालयों से बहुत से शिक्षक,शिक्षिकाओँ ने प्रतिभाग किया, जिसमें नवीन कनौजिया, सुमन कुकरेती, प्रमिला ध्यानी, विभा रावत, सरिता रावत, रेणु रावत, सावित्री देवी, रीना चौहान,अनीता खंतवाल अन्य गणमान्य लोगों में श्रीभारत सिंह रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य कुल्हाड़, श्री गोविंद सिंह रावत, पूर्व प्रधान, श्री दयाल सिंह, श्री दशरथ सिंह नेगी ग्राम प्रधान कोटलमंडा, सोलिया, गहड़, उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह रावत जी द्वारा अपने संबोधन में विद्यालय के कार्यों की प्रशंसा की गई, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विकास क्षेत्र द्वारीखाल के खंड शिक्षा अधिकारी महोदय डॉ सुरेंद्र सिंह नेगी द्वारा विद्यालय में किये जा रहे शिक्षा में नवाचार, विद्यालय के शैक्षिक वातावरण, विद्यालय की उपलब्धियां और कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुतियों के लिए विद्यालय और विद्यालय परिवार की प्रशंसा की गई, उनके द्वारा श्री गोवर्धन भारती कोटलमंडा की स्मृति में वितरित की जाने वाली विद्यालय की छात्रवृत्ति का भी वितरण किया गया, यह छात्रवृत्ति हर वर्ष श्री अरविंद भारती, श्री अम्बरीश भारती और श्री अमित भारती द्वारा विद्यालय के बच्चों को दी जाती है।


भव्य कार्यक्रम की सुंदर तैयारी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आशा बुडाकोटी के निर्देशन में संपन्न की गई। सहयोग में विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में शालिनी गोसाई, भारती शर्मा, पुष्पा भट्ट का योगदान रहा, मंच का सफल संचालन संजय डोबरियाल एवं विवेक मधवाल द्वारा किया गया।




