*नैनीताल: असहाय, गरीब को रक्त देकर एक अलग ही अनुभूति होती है । 98वीं बार दे चुके हैं रक्त, रविन्द्र महर। चहु ओर हो रही प्रशंसा*। अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।

असहाय, गरीब को रक्त देकर एक अलग ही अनुभूति होती है । 98वीं बार दे चुके हैं रक्त रविन्द्र महर। चहु ओर हो रही प्रशंसा।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के निवासी व टनकपुर के अवकाश प्राप्त रोडबेज कर्मचारी रविन्द्र महर जो कि खेल खिलाड़ी से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता है। उन्होंने अपने जीवन काल मे 98 वीं बार रक्तदान कर एक रिकॉर्ड कायम किया है।
अभी कुछ समय बाद उनका पूरा शतक हो जायेगा।
रविन्द्र महर ने बताया वह 19 78 से रक्तदान करते आ रहे हैं। निसहाय, निर्धन परिवार के लोगों को रक्त देकर उनका जीवन बचाने का कार्य करते हैं।
उनका कहना है रक्तदान महादान अगर हमारे रक्त देने से किसी भी व्यक्ति की जान बच जाये तो इससे बेहतर और क्या होगा।
उन्होंने आने वाली पीढ़ी से भी अपील की है रक्तदान कर देश प्रदेश, जिला व नगर का नाम रोशन करो।

उन्होंने कहा अति शीघ्र वह अपना 100 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड कायम करगें।

इससे पूर्व भी जब उन्होंने निःशुल्क रक्तदान किया तो उनको साशन प्रशासन द्वारा सम्मनित भी किया गया। वह एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते हैं।
इस मौके पर डॉ घनश्याम तिवारी, डॉ नीलिमा ज्याला,अनुराग अग्रवाल, दीपक छतवाल, अंकित अग्रवाल, अर्पित शर्मा, संजय अग्रवाल, कांति मोहन, दीपक जैन समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related articles

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...

कोटद्वार: बुद्धापार्क सौंदर्यीकरण के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने लगाया पार्षदों की उपेक्षा का आरोप

कोटद्वार। नगर निगम के एक कार्यक्रम में पार्षदों को अपेक्षित सम्मान न मिलने को लेकर असंतोष सामने आया...

*सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा जनता...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार...