*कोटद्वार:राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का विधिवत्त समापन* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का विधिवत्त समापन |
आज दिनांक 15 जनवरी 2025 दिन बुधवार को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हो गया | यह सात दिवसीय शिविर 9 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज घमंडपुर में आयोजित किया गया | शिविर के सातवे और अंतिम दिवस की मुख्य अतिथि राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज घमंडपुर की प्रधानाचार्या श्री मति सुषमा दास जी रही उन्होंने स्वयं सेवियों को हार्दिक बधाई दी तथा शिविर में सीखी गयी बातों को अपने जीवन में उतारने के लिए कहा | राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह जी ने मुख्य अतिथि का पौधा देकर स्वागत किया तथा सम्पूर्ण विद्यालय परिवार एवं सभी छात्र/छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा सात दिवसीय शिविर की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया उन्होंने बौद्धिक सत्र में आए सभी विद्वानों का आभार व्यक्त किया | समापन दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र / छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें अपर्णा,लक्ष्मी, दीपिका,साक्षी तथा खुशी का सामुहिक गड्वाली नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा | राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में मनोज को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी तथा अपर्णा को सर्वश्रेस्ठ स्वंयसेविका तथा दीपक चंद्र को उत्कृष्ट स्वयंसेवी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया | शिविर में उत्तम करने कार्य हेतु विभिन्न श्रेणियों में स्वयंसेवीयों को सम्मानित किया गया मनोरंजन में विनोद, अनुशासन में तनीषा तथा गरिमा, खेल कूद में नेहा, रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण में अंशिका, सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपर्णा तथा लक्ष्मी, नेतृत्व क्षमता में प्रज्वल गैरोला, वाद्य यंत्र के कुशल प्रयोग में अलंकृत तथा सबसे परिश्रमी छात्र श्रेणी में पवन तथा करण को पुरस्कृत किया गया | पुरस्कार वितरण प्रो. डी.एस.नेगी, श्री अम्बेश पंत, श्री सोहन लाल शाह डॉ. गीता रावत तथा डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा किया गया | सात दिवसीय शिविर के समपान दिवस पर श्री मति सुषमा दास जी, डॉ.वी. सी. शाह, डॉ. गीता रावत शाह,श्री मति श्रद्धा सुमन रावत जी, श्री शिव राम बंदुनी, श्री सुमन नेगी तथा महाविद्यालय के सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे|

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अन्तर्गत...

रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण...

*सावन मास में शिव आराधना का महत्व, कैसें करें शिव पूजन, क्या फल मिलता है शिव पूजन से?* *ऋषि कण्डवाल(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार...

शिव आराधनासावन मास में भगवान शंकर की पूजा उनके परिवार के सदस्यों संग करनी चाहिए। इस माह में...

पहाड़ की बोडीयां – जीवंत गाथा: महेंद्र पाल सिंह रावत, लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

"पहाड़ की बोडीयां - जीवंत गाथा: लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। आलेख: महेंद्र, पूर्व...

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...