कोटद्वार: पूर्व सैनिक तथा पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान।

Date:

Share post:

मेयर पद के प्रत्याशी पूर्व सैनिक महेंद्र पाल सिंह रावत ने किया चुनाव प्रचार प्रारम्भ: देश सेवा मे अपनी युवावस्था समर्पित कर सेवानिवृत्ति के बाद कोटद्वार के हितों के लिए सड़क से लेकर हुक्मरानों की चौखट तक कोटद्वार के हितार्थ आवाज बुलंद करने वाले जांबाज भारतीय सेना के सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक महेंद्र पाल सिंह रावत ने कोटद्वार नगर निगम में मेयर पद पर दावेदारी पेश की है बेहद विनम्र, सादगी के प्रतीक ईमानदार व्यक्तित्व के धनी महेंद्र पाल सिंह रावत की सूसे बड़ी ताकत है उनकी सैन्य पृष्ठभूमि देश सेवा समर्पित भाव से करने के पश्चात पूर्व सैनिक महेंद्र पाल सिंह रावत का कहना है कि पृथक राज्य स्थापना के पश्चात गढ़वाल का यह प्रवेश द्वार केवल राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हुआ है, बाहरी लोगों की घुसपैठ, अतिक्रमण तथा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कोटद्वार में चिंताजनक हालात बन गये हैं।

नगर निगम कोटद्वार अतिक्रमण हटाने को लेकर कहीं भी गंभीर नही है जबकि माननीय उच्च न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने को लेकर सीधे आदेश जारी किए हैं। कोटद्वार नगर निगम मे मेयर पद के प्रत्याशी पूर्व सैनिक महेंद्र पाल सिंह रावत का कहना है कि लगभग डेढ़ लाख की आबादी के करीब की जनसंख्या वाले नगर मे एक बस अड्डा तक नही है।

स्वास्थ्य सेवायें यद्यपि राज्य का विषय हैं लेकिन यदि वे मेयर पद पर कोटद्वार की जनता के आशीर्वाद से चुने गये तो एक उच्च स्तरीय जीवन रक्षक उपकरणों से युक्त अस्पताल के निर्माण के लिए कोटद्वार की जनता के संघर्ष करेंगे तथा उसे परिणाम तक पहुचायेंगे यह एक पूर्व सैनिक का कोटद्वार की जनता से वादा है, वे कहते हैं कि हर रोज गंभीर मरीज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में देहरादून, चंडीगढ़, दिल्ली रेफर किए जाते हैं इन हालातों को वह संघर्ष के बल पर बदलेंगे, पूर्व सैनिक महेंद्र पाल सिंह रावत को वर्तमान तथा पूर्व सैनिकों, वर्तमान सैनिकों तथा उनके परिजनों का भावनात्मक तथा नैतिक समर्थन मिलना तय है क्योंकि सैनिकों के साथ होने वाली अभद्रता के मुद्दे को उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री के संज्ञान में पंहुचाया है, महेंद्र पाल सिंह रावत कहते हैं सीमाओं पर विषय हालात में देश की सुरक्षा में डटे सैनिकों के सम्मान के आगे कुछ भी अस्वीकार्य है। कोटद्वार नगर निगम में पूर्व सैनिक, वर्तमान सैनिकों तथा उनके परिवारों के निर्णायक वोट हैं यदि सभी सैन्य पृष्ठभूमि के लोग पूर्व सैनिक महेंद्र पाल सिंह रावत के पक्ष में एक जुट एक मुट होकर खड़े हो जाते हैं तो यह तय है कोटद्वार का भावी मेयर पूर्व सैनिक ही होगा।

Related articles

*कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित*

कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित बीरोंखाल। विकासखंड बीरोंखाल के कांडा मल्ला में वीरबाला...

*भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर कालेज कोटद्वार की आर्थिक रूप से...

भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर...

*कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर*

कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज...